सीएम हेल्पलाईन की प्रतिदिन समीक्षा करें, शिकायतों का संतुष्टीपूर्ण निराकरण कराएं-कलेक्टर धनंजय सिंह

सीएम हेल्पलाईन की प्रतिदिन समीक्षा करें, शिकायतों का संतुष्टीपूर्ण निराकरण कराएं-कलेक्टर धनंजय सिंह

होशंगाबाद, राहुल अग्रवाल| सभी कार्यालय प्रमुख सीएम हेल्पलाईन पर लंबित शिकायतो की प्रतिदिन समीक्षा कर उनका संतुष्टीपूर्ण निराकरण सुनिश्चित कराए। शिकायतकर्ताओं से स्वंय बातकर उनकी समस्याओं का समाधान करें। यह निर्देश कलेक्टर धनजंय सिंह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में दिए।

उन्होने मुहिम चलाकर खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 अतंर्गत संभावित पात्र परिवारों की आधार सिंडिग की कार्यवाही कर पात्रता पर्ची स्वीकृत कराने के निर्देश जिला आपूर्ति नियंत्रक को दिए।

जिला आपूर्ति नियंत्रक एवं जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम को निर्देशित किया कि वे खाद्यान्न वितरण से पहले खाद्यान्न की गुणवत्ता का अनिवार्य रूप से परिक्षण किया जाना सुनिश्चित कराए। उन्होने आगामी धान पंजीयन हेतु सभी पूर्व तैयारिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं को निर्देशित किया कि वे पशुओं के उपचार एवं टीकाकरण की कार्यवाही युद्ध स्तर पर करें। उन्होने नल-जल योजनाओं की नियमित समीक्षा करने के निर्देश कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि वे प्रसूति सहायता योजनाओं एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का बेहतर क्रियान्वयन करें तथा हितग्राहियों को समय पर योजनाओं का लाभ दिया जाना सुनिश्चित कराएं।

उन्होने जिला चिकित्सालय सहित सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में विभिन्न बीमारियों की रोकथाम के दृष्टिगत मेडिकल वेस्ट का उचित तरीके से निपटान किए जाने के निर्देश दिए। राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ आपदा से ग्रसित ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में हुए नुकसान का व्यवस्थित आकलन सुनिश्चित कराए।

उन्होने कहा कि राहत कार्यो में अधिकारी गंभीरता से काम करें। लोक निर्माण विभाग एवं सड़क विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को क्षतिग्रस्त हुई सड़कों, पुल-पुलियों की शीघ्र मरम्मत किए जाने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने सीएम हेल्पलाईन, समय-सीमा के प्रकरण, विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होने कहा की जन समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण सुनिश्चित कराए। लापरवाही की दशा में संबंधितों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews