सड़क हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा घायल

Dhar Accident

इटारसी, राहुल अग्रवाल। तेज रफ़्तार ने आज फिर ली एक जान ले ली। सिवनी मालवा तहसील के बगवाड़ा में हाई स्कूल के पास एक स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल की आमने सामने भिड़ंत हो गई। तेज़ रफ़्तार स्कार्पियो चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल सवार 2 युवकों को टक्कर मार दी। इसमें एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत कहो गई वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है।

डोलरिया थाना प्रभारी हेमलता मिश्रा ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक इटारसी के सूरज गंज क्षेत्र निवासी प्रकाश वर्मा और मुकेश साहू बताए जा रहे हैं। दोनों युवक सर्वो कंपनी में सेल्समैन के तौर पर काम करते थे तथा कंपनी के काम से सिवनीमालवा गए थे। वही स्कॉर्पियो हरदा की है जिससे आमने सामने भिड़ंत में एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews