Road Accident : आपस में भिड़ी दो बाइक, एक की मौत, एक घायल

pickup-crush-five-people-doing-yoga-near-road-in-jaipur

होशंगाबाद, राहुल अग्रवाल। जिले में आए दिन सड़क हादसे (road accident) के मामले सामने आ रहे है। आज भी तेज रफ्तार से दौड़ रही दो मोटरसाइकल आपस में भिंड गई, जिसके चलते भीषण सड़क हादसा (road accident) हो गया।इस सड़क हादसे (road accident) में एक की मौत हो गई है। वहीं दूसरे की हालत गंभीर है। जिसका इलाज नर्मदा अपना अस्पताल में चल रहा है। मरीज को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।

पुलिस के मुताबिक घटना बाबई के पास भटवाड़ी गांव की रोड की है, जहां आज शाम 6 बजे 2 मोटरसाइकिल की आपस मे भिड़ंत हो गई। एक की मौत और एक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका इलाज नर्मदा अपना अस्पताल में में किया जा रहा है। घायल युवक वेंटिलेटर पर है। मरीज का नाम अभिषेक पिता सत्य नारायण रावत 19 वर्ष है, जोकि तम चरू बाबई का रहने वाला है। मृतक का नाम अरुण राजपूत पिता शिवराज राजपूत उम्र 22 साल तम चरू बाबई का रहने वाला है,जोकि नर्मदा महाविद्यालय का विद्यार्थी है। मृतक का शव जिला अस्पताल में कल पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews