Road Accident : बाइक सवार को ट्रैक्टर-ट्राली ने रौंदा, घायल की हालत नाजुक

accident in itarsi

होशंगाबाद/इटारसी, राहुल अग्रवाल। बाबाई तरफ से आ रहे अवैध रेत से भरे हुए ट्रैक्टर ट्राली ने मोटर साइकिल सवार को रौंद दिया। घटना दोपहर 2 बजे की है। मेन रोड पर ट्रैक्टर-ट्राली जोकि अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहा था, उसने इटारसी से आ रहे मोटरसाइकिल सवार को रौंद दिया। मोटरसाइकिल सवार को गंभीर हालत में स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए होशंगाबाद रेफर कर दिया गया।

घायल इटारसी के न्यास कॉलोनी का निवासी कौशलेश राय है, जो एमआर है। उसे नर्मदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नर्मदा अस्पताल के मनोज सारन ने बताया कि घायल की स्थिति गंभीर है। उसके पेल्विश टूटा है और ऑपरेशन करना जरूरी है। इधर अवैध रेत उत्खनन कर परिवहन करने वाले वाहन फिर एक युवा की जान का दुश्मन बन गये हैं। जिस ट्रैक्टर ट्राली से कौशलेस का एक्सीडेंट हुआ है, उसके ड्राइवर के पास लाइसेंस नहीं है। वहीं ट्रैक्टर भी कमर्शियल उपयोग के लिए नहीं है। ट्राली का भी रजिस्ट्रेशन नहीं है। ट्रैक्टर-ट्रॉली दोनों का कमर्शियल उपयोग हो रहा है। रेत की भी चोरी हो रही है। ट्रैक्टर ड्राइवर के पास रेत की रॉयल्टी से संबंधित कोई पेपर नही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews