एसडीएम ने किया सेठानी घाट का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरूस्त करने के निर्देश

एसडीएम ने किया सेठानी घाट का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरूस्त करने के निर्देश

होशंगाबाद, राहुल अग्रवाल। गुरूवार दोपहर SDM आदित्य रिछारिया अचानक सेठानी घाट पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होने तिलक भवन के आसपास की व्यवस्थाएं भी देखी।

घाट की सीढ़ियों पर कुछ लोगो द्वारा पूजा प्रसाद सामग्री की दुकान लगा रखी थी। SDM ने सीढ़ियों पर लगी दुकानें देखकर ड्यूटी स्टाफ पर नाराजगी जाहिर की एवं घाट सहित तिलक भवन के सामने अतिक्रमण कर पूजा प्रसाद सामाग्री बेचने वाले ठेले को हटवाने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस स्टॉफ सहित होमगार्ड जवानों व आपदा प्रबंधन स्टाप को भी इस अव्यवस्था पर फटकार लगाई। उन्होने ने तिलक भवन स्थित रसोई की संचालिका से भी भोजन व्यवस्था की जानकारी ली एवं संतुष्टि व्यक्त की। तिलक भवन में बाढ़ का पानी भरने के चलते रसोईस्थल को सुचारू रूप से संचालन करने के आवश्यक दिशा निर्देश भी प्रदान किये। जब ब्राम्हणों को पूजा कथा के लिए कोई उचित व्यवस्था नहीं होने की समस्या का पता चला तो SDM ने कहा कि घाट स्थित विध्याचल शेड में आप सभी सोसल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क लगाकर पूजा पाठ व कथा कर सकते हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews