तीन दिन में दूसरी दुर्घटना, नशे में युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, मोके पर मौत

तीन दिन में दूसरी दुर्घटना, नशे में युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, मोके पर मौत

इटारसी, राहुल अग्रवाल| मौत के हाईवे के नाम से मशहुर NH 69  पर दुर्घटना में मौत होना आम बात हो गई है। पुरानी इटारसी (Itarsi) के घनी आबादी वाले क्षेत्र से गुजरने वाले हाईवे (Highway) पर आए दिन कोई न कोई दुर्घटना होती ही रहती है। तीन दिन के अंदर दूसरी घटना (Accident) है जब कोई व्यक्ति नशे में ट्रक की चपेट में आया हो|

इससे पहले शनिवार को भी रेल्वे स्टेशन के पास नशे में धुत्त अधेड़ ट्रक के नीचे आगया था | जिससे उसके सिर के परखच्चे उड़ गए आज भी ऐसी ही घटना हुई| नेशनल हाईवे 69 पर टीवीएस शोरूम के सामने एक युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने रोंद दिया| ट्रक चालक रुका नही बल्कि तेज रफ्तार में फरार हो गया|

अज्ञात युवक यहाँ शराब के नशे में था और शराब की बोतल भी उसके पास थी| सूत्रों की माने तो रोड के उस साइड वाइन शॉप से शराब खरीद कर सड़क पार करते हुये ये घटना हुई। शराब की बोतल टक्कर के बाद पेट मे घुसकर फुट गई । जिससे युवक की मौत होने बताया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा तथा अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews