मनाया गया सेवा सप्ताह, विधायक ने जरूरतमंदों को बांटे आवश्यक सामान

मनाया गया सेवा सप्ताह, विधायक ने जरूरतमंदों को बांटे आवश्यक सामान

होशंगाबाद, राहुल अग्रवाल। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन   प्रदेश में सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इसी के तहत आज क्षेत्र के विधायक डॉ सीतासरन शर्मा ने  ज़रूरतमंदों को फल, चप्पल आदि आवश्यक वस्तुएं भेंट कीं एवं बच्चों को पढ़ाई करने के लिए पुस्तकें – नोटबुक्स, पेन – पेंसिल आदि शैक्षणिक सामग्री भेंट कीं।साथ ही क्षेत्र के ग्रामवासियों से चर्चा कर जल्द से जल्द मदद  समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।

होशंगाबाद के पवारखेड़ा में “प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना” के अंतर्गत जिले के किसानों को बीमा राशि दावा प्रमाण पत्र वितरण विधायक डॉ सीतासरन शर्मा द्वारा किया गया। “सेवा सप्ताह” के अंतर्गत प्रदेश के किसानों के बैंक खाते में बीमा क्लेम की राशि ₹ 4,688 करोड़ मुख्यमंत्री ने ई – अंतरण के माध्यम से पहुंचाई हैं।

बता दें कि 13 सितंबर से भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा सप्ताह के अंतर्गत निरतंर सेवा कार्य किये जा रहे है ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews