एल्युमिनियम पावडर से भरे ट्रक में अचानक लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

एल्युमिनियम पावडर से भरे ट्रक में अचानक लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

इटारसी, राहुल अग्रवाल। नेशनल हाई वे 69 पर केसला और सुखतवा के बीच हिरनचापड़ा नर्सरी के पास डारा महाराष्ट्र से धौलपुर राजस्थान जा रहा एक ट्रक अचानक जल  उठा। ट्रक में एल्युमिनियम पावडर भरा था। आग लगते ही ट्रक चालक ने ट्रक साइड में लगाया और ट्रक से कूदकर अपनी जान बचायी।घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। सूचना के बाद केसला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नये मार्ग से आवागमन सुचारू कराया। नगर पालिका की दमकल ने आग बुझाई।

नागपुर के पास शाहपुर भंडारा से एल्युमीनियम पावडर लेकर ट्रक क्रमांक एमपी 07, जीए-7630 निकला था। जब ट्रक नेशनल हाईवे पर हिरनचापड़ा नर्सरी के पास पहुंचा तो अचानक एल्युमीनियम पावडर में आग लग गयी। जैसे ही ड्रायवर बालेन्दु ने देखा तो ट्रक को साइड लगाकर कूद गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एल्युमिनियम पावडर अनारदानों की तरह जल रहा था और दाने चटककर दूर तक जा रहे थे। हाईवे पर बर्निंग ट्रक की आग बुझाने नगर पालिका की दमकल को बुलाया गया। दमकल ने भी दो फेरे लगाये, पानी से ट्रक का अगला हिस्सा तो बुझ गया लेकिन पावडर रह-रहकर सुलग रहा था। केसला थाने के एएसआई नरेन्द्र पटने ने बताया कि फिलहाल आगजनी की घटना कायम की है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews