आवारा मवेशियों का आतंक जारी, दुकान में घुसा पशुओं का झुंड, देखिए वीडियो

आवारा मवेशियों का आतंक जारी, दुकान में घुसा पशुओं का झुंड, देखिए वीडियो

इटारसी, राहुल अग्रवाल। सालों से चली आ रही समस्या अब गंभीर होती जा रही है। आवारा मवेशियों ने जगह जगह कब्जा कर रखा है। इन मवेशियों के अड्डा बन चुके बाजार क्षेत्र में व्यापारी दहशत में व्यवसाय कर रहे है। कुछ समय पहले 8-10 सांड आपस में लड़ते कई लोगो को घायल भी कर चुके हैं। इन सांडों के कारण कुछ लोगो की मौत भी हो चुकी है। लेकिन इतने हादसों के बाद भी प्रशासन कुम्भकर्ण की नींद सो रहा है।

शायद प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है, आज ही मुख्य बाजार क्षेत्र में एक दुकान में 3-4 आवारा मवेशी घुस गए। इसमें दुकान का काफी नुकसान हुआ लेकिन गनीमत रही कि उस समय दुकान पर कोई था नहीं वरना बड़ी जनहानि भी हो सकती थी। यह घटनाक्रम लगभग आधा घंटा चला। इससे पहले सुबह भी मवेशी के झुंड ने एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मारी थी जिससे उसकी पैर की हड्डी टूट गई। व्यापारियो का कहना है कि कई बार वे नगर पालिका में शिकायत कर चुके हैं पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जा रही है। ऐसे में किसी भी दिन कोई बड़ा हादसा होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews