दुकानों के दस्तावेज नहीं दिखाने पर प्रशासन ने सील की 16 दुकानें

दुकानों के दस्तावेज नहीं दिखाने पर प्रशासन ने सील की 16 दुकानें

इटारसी, राहुल अग्रवाल। सब्जी मंडी में शनि मंदिर के पास प्रशासन ने 16 दुकानें सील कर दी हैं। अधिकारियों का कहना है कि इनमें अवैध कब्जा था, जो लोग दुकान में बैठे थे उनके पास दुकान के कोई दस्तावेज नहीं हैं। नगर पालिका ने लगातार इनको नोटिस देकर दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा, लेकिन किसी ने भी दस्तावेज पेश नहीं किए। इसलिए 16 दुकानें सील की गई हैं और शेष लोगों ने दस्तावेज पेश नहीं किये तो शुक्रवार को भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।

गुरूवार सुबह से एसडीओ राजस्व एमएस रघुवंशी के मार्गदर्शन और सीएमओ हेमेश्वरी पटले के नेतृत्व में नगर पालिका का अमला सब्जी मंडी पहुंचा। लगातार समझाईश के बावजूद फल और सब्जी वाले चबूतरों से नीचे सड़क पर कारोबार कर रहे थे, जिन्हें पुनः चबूतरों पर बिठाया गया है। इसके बाद शनि मंदिर के बगल से लगी दुकानों पर पहुंचकर दस्तावेज मांगे। जिनके पास दस्तावेज नहीं थे तो सभी 8 दुकानें सील कर दी। इसके बाद रोड के दूसरी तरफ बनी दुकानों के दस्तावेजों की जानकारी ली और वहां भी 8 दुकानें सील कर दी है। इनमें से जो लोग वैध दस्तावेज पेश करेंगे उनकी दुकानों की सील खोल दी जाएगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews