सरकार के नया आदेश बना मूर्तिकारों के लिए मुसीबत, तैयार मूर्तियों में कैसे करें बदलाव

सरकार के नया आदेश बना मूर्तिकारों के लिए मुसीबत, तैयार मूर्तियों में कैसे करें बदलाव

इटारसी, राहुल अग्रवाल। 6 महीने से घर बैठे मूर्तिकारों के लिए मुख्यमंत्री का एक आदेश मुसीबत लेकर आ गया है। पहले एक आदेश आया था उसके मुताबिक मूर्तियों की लिमिट 6 फीट तय की गई थी। लेकिन शनिवार को जो आदेश आया है उसमे 6 फीट की लिमिट को हटा दिया गया और अब यही आदेश मूर्तिकारों की गले की हड्डी बन गया। दुर्गा उत्सव समिति वाले अब डिमांड कर रहे कि मूर्ति की ऊँचाई को बढ़ाया जाए, जबकि मूर्तिया लगभग बनकर तैयार है।

इटारसी के वरिष्ठ मूर्तिकार मुन्ना पेंटर ने बताया कि वो पहले 10 फीट की मूर्ति के 15000 रूपये लेते थे। पर अब बहुत मनाने पर भी 6 फीट की मूर्ति के बड़ी मुश्किल से 6000 रूपये मिल रहे हैं। उसमें भी ग्राहक इस नए आदेश के बाद परेशान कर रहे कि साइज बढ़ाया जाए। वहीं अमर पेंटर ने बताया कि पहले 100 से 150 मूर्तिया बनाते थे, लेकिन इस बार सिर्फ 30 से 40 मूर्तियों का ऑर्डर आया है। पहले 6 फीट की गाइड लाइन के हट जाने से अब ग्राहक कह रहे हैं कि मूर्ति का आकार बढ़ाया जाए। लेकिन तैयार मूर्तियों का आकार बढ़ाना संभव नहीं है और ये लोग अपने ग्राहकों को भी नाराज नहीं कर सकते हैं, ऐसे में सरकार का नया आदेश इनके लिये मुसीबत का सबब बन गया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews