सड़क किनारे बैठे युवक पर चढ़ाया ट्रक,दोनों पैर बुरी तरह ज़ख्मी,ड्राइवर फरार

सड़क किनारे बैठे युवक पर चढ़ाया ट्रक,दोनों पैर बुरी तरह ज़ख्मी,ड्राइवर फरार

होशंगाबाद,राहुल अग्रवाल। कहते हैं मुसीबत बिना पूर्व सूचना कभी भी आ जाती है। ताजा मामला इटारसी (Itarsi)के पुराने बस स्टैंड (Old bus stand) का है जहाँ पर झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले  एक युवक पर एक ट्रक वाले ने ट्रक चढ़ा दिया।  इस घटना से युवक के पैर और कमर  बुरी तरह जख्मी हो गए, युवक को स्थानीय युवाओं  व पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

पुराना बस स्टैंड बेल बाजार के पास रहने वाले और कबाड़ का काम करने वाला युवक गुरुवार को जब सड़क किनारे बैठा हुआ था तभी एक तेज रफ्तार ट्रक न.MP  09 HF  8910 के ड्राइवर ने लापरवाहीपूर्वक ट्रक चलाते हुये सड़क किनारे सो रहे युवक पर चढ़ा दिया जिससे युवक के दोनों पैर और कमर के हिस्से बुरी तरह जख्मी हो गए। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।  मौके  पर पहुँची पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुँचाया तथा ट्रक को जब्त कर उसे थाने में खड़ा कर कार्यवाही प्रारम्भ की। गौरतलब है कि पास ही बन रही पुलिस लाइन की बिल्डिंग के कारण दिन भर ट्रक और डम्फर का आना जाना रहता है।  मुख्य बाजार से लगा क्षेत्र होने  तथा सामने ही शासकीय महाविद्यालय होने के  कारण भी  यहाँ भीड़ भाड़ रहती है। अगर प्रशासन इसे नजर अंदाज करता रहेगा  तो ऐसे हादसे आगे भी हो सकते है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews