
Narmadapuram News : देश के महत्वपूर्ण रेल जंक्शन इटारसी रेलवे जंक्शन पर मैसूर रानी कमलापति ट्रेन के दो ऐसी कोच बी-1,बी-2 पटरी से उतर गये। जब पटरी से कोच उतरे उस दौरान कोच में सवार यात्री दहशत में आ गये। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय रेलवे अधिकारी पहुँचे।हादसा ट्रेन इटारसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर प्रवेश करने के दौरान हुआ।
क्या है पूरा मामला
इटारसी रेलवे स्टेशन पर मैसूर रानी कमलपति स्पेशल यात्री ट्रेन आज शाम छह बजकर 10 मिनिट पर इटारसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर प्रवेश कर रही थी। ट्रेन का इंजन प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुँच गया था। लेकिन कोच नंबर बी-1,बी-2 पटरी से उतर गये। कोचों को तेजी से हिलता देख सवार यात्रियों दहशत में आ गये। ट्रेन रानीकमलपति स्टेशन से पटना की तरफ जा रही थी।
[dgv_vimeo_video id=”997815173″]
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय रेलवे अधिकारी मौके पर पहुँचे। पटरी से उतरे कोचों को वापस पटरी पर लाने की कवायत स्थानीय रेलवे अधिकारियों ने शुरू की है। ट्रेन लगभग 3 से तीन घण्टे खड़ी रहने की उम्मीद बताई जा रही है। सूत्र बता रहे है कि ट्रेन प्लेटफार्म पर प्रवेश कर रही थी। इस कारण यात्रिओं की जान बच सकी है।
[dgv_vimeo_video id=”997817400″]
[dgv_vimeo_video id=”997818623″]
