थ्रेशर की चपेट में आया मजदूर महिला का हाथ, ज्यादा खून बहने से मौत

Road Accident

इटारसी, राहुल अग्रवाल। खेतों में काम करते हुए लापरवाही से अक्सर बड़े हादसे हो जाते हैं। पिछले कई सालों में ऐसे बहुत से मामले सामने आए है जहां थ्रेशर, हार्वेस्टर, भूसा मशीन में फंसने से कई किसानों व महिला मजदूरों की मौत हो चुकी है। आज फिर ऐसी ही लापरवाही ने एक महिला की जान ले ली। महिला का हाथ थ्रेशर मशीन में आने से उसका हाथ कट गया और अधिक खून बह जाने से उसकी मौत हो गई।

मामला इटारसी से लगे बिसरोडा गांव का है जहां आदिवासी महिला राजकुमारी (29 वर्ष) खेतों में मजदूरी करने आती थी। खेत मे काम करने के दौरान ही महिला थ्रेशर ट्रेक्टर की चपेट में आ गई। इस घटना में राजकुमारी का हाथ कट गया और गले पर भी चोट आई। महिला को पास के स्वास्थ केंद्र ले जाया गया पर खून अत्यधिक वह जाने से उसने ने दम तोड़ दिया। पथरौटा पुलिस ने डायरी आने के बाद मर्ग कायम कर शुरू की जांच

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews