पोषण मटका बाल भोज गतिविधि, महिला बाल विकास विभाग का आयोजन

पोषण मटका बाल भोज गतिविधि, महिला बाल विकास विभाग का आयोजन

होशंगाबाद, राहुल अग्रवाल। शनिवार को महिला बाल विकास विभाग के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय पोषण माह 2020 अंतर्गत पोषण मटका गतिविधि का आयोजन शहरी परियोजना के सेक्टर 02 में किया गया। आंचलिक क्षेत्र में पाए जाने वाले पोषक खाद्य पदार्थों के उपयोग के प्रति आम जनता में जागरूकता लाने हेतु पोषण मटका की संकल्पना की गई है।

इसके अंतर्गत पोषक खाद्य पदार्थों को एक ही स्थान पर रख कर हितग्राहियों एवं आम जनता को यह बताया गया कि शरीर की पोषण संबंधी आवश्यकताओं के लिए इन सभी खाद्य पदार्थों की आवश्यकता होती है। उपस्थित गर्भवती धात्री माताओं किशोरी बालिकाओं महिलाओं को इस माध्यम से बताया गया कि स्थानीय स्तर पर मिलने वाली सभी खाद्य पदार्थों का सेवन करें। अंकुरित अनाज का उपयोग करें, विटामिन सी के रूप में खट्टी चीजों का सेवन करें। अगर अच्छा पोषण होगा तो हमारे बच्चे और हम कमजोर नहीं होंगे और कुपोषित नहीं होंगे। बाल भोज कार्यक्रम अंतर्गत प्रोटीन विटामिन आयरन वसायुक्त पोष्टिक व्यजंन का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी ललित डेहरिया, परियोजना अधिकारी प्रीति यादव,सेक्टर पर्यवेक्षक रश्मि वर्मा, आंगनवाडी कार्यकर्ता मीना परेवा, अनीता रावत, उषा बाबरिया, रोशनी वर्मा, कमला नेहा, सीमा, संगीता, सुषमा यादव, मोहिनी उपस्थित रहे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews