Dhanteras पर आजमाएं 6 चमत्कारी उपाय, धन-समृद्धि से भर जाएगा घर

Dhanteras 2024: धनतेरस का दिन साल का सबसे शुभ अवसरों में से एक माना जाता है, जब धन और समृद्धि की कामना के लिए विशेष पूजा और उपाय किए जाते हैं। इस धनतेरस पर कुछ खास उपाय आजमाएं जो न केवल घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेंगे, बल्कि समृद्धि और खुशियों से भी भर देंगे। ।
Dhanteras 2025

Dhanteras 2024: धनतेरस से दिवाली के पांच दिवसीय पर्व की शुरुआत हो चुकी है और इसे विशेष रूप से खरीदारी के लिए शुभ माना जाता है। धनतेरस के दिन लोग सोने, चांदी, स्टील, पीतल या तांबे जैसी धातुओं से बनी चीज खरीदते हैं। जिन्हें घर में संपन्नता और शुभता लाने का प्रतीक माना जाता है।

सोने चांदी की लक्ष्मी गणेश के सिक्के खरीदने का विशेष महत्व है। लेकिन जिन्हें यह खरीदना संभव न हो, वह किसी अन्य धातु का बर्तन भी खरीद सकते हैं। इस परंपरा के अनुसार धनतेरस के दिन घर में धातु की कोई भी वस्तु लाना अत्यंत शुभ माना जाता है, जिससे समृद्धि और सुख शांति का आशीर्वाद मिलता है।

लक्ष्मी यंत्र स्थापित करें

धनतेरस पर लक्ष्मी यंत्र घर लाकर दिवाली की शाम लक्ष्मी पूजा के समय इस स्थापित करें। स्थापित करने के दौरान माता लक्ष्मी के किसी भी एक मंत्र का जप करें। जप करने के लिए स्फटिक, कमलगट्टा या रुद्राक्ष की माला का उपयोग कर सकते हैं।

बिजनेस में तरक्की के लिए

धनतेरस के दिन आज बरगद का पत्ता लाकर उसे साफ करें और गोल-गोल मोड़कर मौली या कलावा बांधे। हल्की सी चंदन की खुशबू लगाकर इसे लाल कपड़े में कुछ सिक्कों और पांच कौड़ियों के साथ बांधे। फिर इसे अपने घर या ऑफिस के धन स्थान पर रखें। इससे घर में सुख समृद्धि और बिजनेस में तरक्की होती है।

नकारात्मकता हटाने के लिए

अगर आप जीवन से नकारात्मकता हटाना चाहते हैं, तो आज यम देवता के दीपक में एक चुटकी काले तिल डालकर जलाएं। यह उपाय आपके आसपास की सारी नकारात्मकता को दूर करेगा और आपके जीवन में सुख समृद्धि और शांति बनाए रखेगा।

आशीर्वाद पाने के लिए

मां लक्ष्मी और गणेश जी का आशीर्वाद पाने के लिए आज धनतेरस के दिन सिक्के या बर्तन के साथ मिट्टी के लक्ष्मी गणेश जी खरीद कर लाएं। दिवाली के दिन उनकी पूजा करें, इससे पूरे घर-परिवार पर मां लक्ष्मी और गणेश जी की कृपा बनी रहेगी।

स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए

स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए आज एक तुलसी की पत्ती को जीभ पर रखकर निगल लें। लेकिन उसे चबाएं नहीं, आयुर्वेद के अनुसार तुलसी की पत्ती को सीधे निगलने से इसका पूरा लाभ मिलता है। ध्यान रखें कि तुलसी का पत्ता कभी भी सूर्यास्त के बाद या रविवार को नहीं तोड़ना चाहिए। क्योंकि यह धार्मिक मान्यता और प्राकृतिक नियमों के अनुसार अशुभ माना जाता है।

भय खत्म करने के लिए

यदि आपके मन में किसी प्रकार का भय बना रहता है तो आज यम देवता के निमित्त घर के बाहर जलाए जाने वाले तेल के दीपक में काली गुंजा के दो दाने डालकर दीपक जलाएं। ऐसा करने से आपके मन से भय दूर होगा और आपके आसपास सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। यह उपाय विशेष रूप से नकारात्मकता और अनचाहे डर को समाप्त करने में सहायक माना गया है। जिससे मन शांत और सुरक्षित महसूस करता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews