Hindi News

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन बनाएं नारियल की बर्फी, पाएं मां शैलपुत्री की कृपा

Written by:Bhawna Choubey
Published:
Coconut Barfi: नवरात्रि का पावन समय चल रहा हो और मीठे प्रसाद की बात न हो, ऐसा कैसे हो सकता है। व्रत में हल्का और सात्त्विक भोजन करना जरूरी होता है, इसलिए नारियल बर्फी एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है बल्कि बनाने में भी बेहद आसान है।
चैत्र नवरात्रि के पहले दिन बनाएं नारियल की बर्फी, पाएं मां शैलपुत्री की कृपा

चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ 30 मार्च से हो चुका है और यह पावन पर्व 7 अप्रैल तक चलेगा। इन नौ दिनों में देश भर में भक्तजनों में माँ दुर्गा की प्रति अलग ही उत्साह और उल्लास नज़र आता है। नौ दिनों तक माँ दुर्गा के नौ रूपों की विधि विधान से पूजा अर्चना करते हैं। नवरात्रि का पहला दिन माँ शैलपुत्री को समर्पित होता है, जिन्हें पर्वतराज हिमालय की पुत्री माना जाता है।

इस दिन व्रत रखने वाले भाग के विशेषज्ञों को प्रसाद अर्पित कर माँ का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नारियल शुभता और समृद्धि का प्रतीक होता है। इसे माँ शैलपुत्री को अर्पित करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। ऐसे में क्यों न माँ शैलपुत्री को प्रसन्न करने के लिए नारियल से बनी चीज़ों का भोग लगाएं।

नारियल की बर्फ़ी बनाने के लिए क्या क्या सामग्री लगेगी?

नारियल की बर्फ़ी एक पारंपरिक मिठाई है, जिसे बनाना बेहद आसान है। उपवास के दौरान इस मिठाई का सेवन किया जा सकता। क्योंकि इस मिठाई में शुद्ध और सात्विक चीज़ों का इस्तेमाल किया जाता है। इसे बनाने के लिए बस कद्दूकस किया हुआ नारियल, दूध, चीनी और इलाइची पाउडर की आवश्यकता होती है। आप इसे मिठाई का भोग माँ शैलपुत्री को लगा सकते हैं और फिर घर, परिवार और दोस्तों में इसे प्रसाद के रूप में वितरित कर सकते हैं।

कैसे बनाएँ नारियल की बर्फ़ी?

  • नारियल की बर्फ़ी बनाने के लिए सबसे पहले नारियल को अच्छी तरह से भून लें। भूनने के लिए भारी तले की कड़ाही का इस्तेमाल करें, इसमें एक चम्मच घी डालें, और दुख किए हुए नारियल को अच्छी तरह से भून लें।
  • फिर एक दूसरे के बर्तन में कम से कम आप दूध गरम करें और उसमें एक चम्मच चीनी डालकर अच्छी तरह से घोलें। गैस की आँच को मध्यम रखें, जिससे की चीनी घुल जाए और दूध हल्का हल्का गाढ़ा हो जाए।
  • अब भुने हुए नारियल को चीनी वाले दूध में डालें। अब इसे धीमी आँच में लगातार चलाते रहे। जिससे कि यह मिश्रण अच्छे से पक जाए और गाढ़ा हो जाए।
  • अब इस मिश्रण में इलाइची पाउडर डालें जिससे की बर्फ़ी में ख़ुशबू घुल जाए। अगर आप चाहें तो आप बारीक़ कटे हुए ड्राई फ्रूट्स अभी इसमें डाल सकते हैं।
  • अजब मिशन पूरी तरह से गाढ़ा हो जाए तो इसे एक बड़ी प्लेट में निकालकर फैला लें, ठंडा होने के बाद बर्फ़ी के आकार में काट लें।
  • अब आपकी नारियल की बर्फ़ी बनकर तैयार हो चुकी है। अगर आप अपनी वर्दी को मलाईदार बनाना चाहते हैं तो आप, इसमें मावे का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
मुझे लगता है कि कलम में बहुत ताकत होती है और खबरें हमेशा सच सामने लाती हैं। इसी सच्चाई को सीखने और समझने के लिए मैं रोज़ाना पत्रकारिता के नए पहलुओं को सीखती हूँ। View all posts by Bhawna Choubey
Follow Us :GoogleNews