10th Result : महू की कविता लोधी ने पाया पहला स्थान

10th Result : महू की कविता लोधी ने पाया पहला स्थान

इंदौर। आकाश धोलपुरे। शनिवार को मध्यप्रदेश बोर्ड परीक्षा के 10 वीं कक्षा के परिणाम घोषित किये गए। इंदौर शहर से हालांकि प्रावीण्य सूची में पहले स्थान पर कोई स्टूडेंट्स नही आ सका लेकिन इंदौर जिले की महू तहसील की एक होनहार छात्रा ने प्रावीण्य सूची में शत प्रतिशत अंक लाकर पहला स्थान प्राप्त किया है।

दरअसल, माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा घोषित की गई अस्थाई प्रावीण्य सूची में महू के शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा कु. कविता पिता चन्दन लोधी ने 300 में 300 अंक लाकर पहला स्थान हासिल किया है। बोर्ड की अस्थाई प्रावीण्य सूची में प्रदेश के कुल 15 ऐसे छात्र छात्राएं है जिनको प्रावीण्य सूची में शत प्रतिशत अंकों के आधार पर पहला स्थान मिला है जिनमें 10 वें नम्बर पर महू से सटे पीथमपुर निवासी लोधी परिवार की होनहार बेटी कविता लोधी का नाम है। जानकारी के मुताबिक महू (पीथमपुर) में रहने वाली कविता व उनके परिजनों ने आज जब रोल नम्बर105338158 को सर्च पर डाला तो उनकी खुशी का ठिकाना नही रहा क्योंकि आज कविता की मेहनत सफल हुई और कविता ने मेरिट लिस्ट में प्रथम स्थान हासिल किया ।

परिणाम का पता चलते ही कविता के घर पर परिजनों की खुशी चरम पर थी और आस पास में रहने वाले लोगों और स्कूल के टीचर्स ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दी है। फिलहाल, स्थायी प्रावीण्य सूची जल्द घोषित की जाएगी जिसमें ये तो तय है कि महू की बेटी का नाम स्कूली शिक्षा जगत में सम्मान से लिखा जाएगा। बता दे कि शनिवार को 10 वीं बोर्ड के परिणाम ने 62.84% स्टूडेंट्स पास हुए और एक बार फिर छात्राओं ने बाजी मारते हुए छात्रों को पीछे छोड़ दिया इस वर्ष 65.97% छात्राएं और 60.09% छात्र पास हुए। वही कविता के पहले स्थान के साथ ही इंदौर के कुल 8 स्टूडेंट्स ने मेरिट लिस्ट में अपना स्थान बनाया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews