इंदौर में 134 लोग कोरोना को हराकर घर लौटे, अब तक 625 हुए स्वस्थ

इंदौर में 134 लोग कोरोना को हराकर घर लौटे, अब तक 625 हुए स्वस्थ

इंदौर| आकाश धोलपुरे| इंदौर में कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) मरीजों का आंकड़ा भले ही बढ़ रहा हो लेकिन राहत की बात ये है कि कोरोना से संक्रमित इलाजरत लोगो के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है और वो कोविड पर जीत हासिल कर घर लौट रहे है।

बुधवार को इंदौर के 4 अलग – अलग अस्पतालों में इलाज करवा रहे 134 लोगो ने कोरोना को मात देकर घर की ओर रुख किया है। जिसके बाद अब तक कोरोना से ठीक होने वालो की संख्या 625 तक जा पहुंची है। आज 4 अस्पतालों से 134 मरीज डिस्चार्ज किये गये। जिला प्रशासन इंदौर के मुताबिक बुधवार को अरविंदों अस्पताल से 100 मरीज, इन्डेक्स हॉस्पिटल से 21 मरीज, एमटीएच अस्पताल से 6 मरीज और चोइथरामई अस्पताल से 7 मरीज डिस्चार्ज हुए है। अब तक इंदौर के 1681 पॉजिटिव मरीजों में से अब तक करीब 37 प्रतिशत लोग कोरोना को हराकर पूरी तरह से स्वस्थ हो गए। वही राहत की बात ये भी है कि संस्थागत क्वोरेंटाइन सेंटरों से 1653 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया जा चुका है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews