पिस्टल के साथ फोटोग्राफी करना पड़ा महंगा, हथियार सहित 2 गिरफ्तार

पिस्टल के साथ फोटोग्राफी करना पड़ा महंगा, हथियार सहित 2 गिरफ्तार

इंदौर, आकाश धोलपुरे। शौकिया तौर पर पिस्टल के साथ फोटो खिंचाने वाले दो बदमाशों की शामत आ गई, क्योंकि जिस स्थान पर वो फोटो सेशन कर रहे थे उस वक्त वहां मौजूद शख्स ने पुलिस को सूचना दे दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि बदमाशों पर पूर्व में भी आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध है।

मामला इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र का है जहां दो युवको को पिस्टल के साथ फोटोग्राफी करना महंगा पड़ गया। अब दोनों ही को पुलिस ने हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया है। सरे राह खुले तौर पर अपनी फेसबुक प्रोफाइल के लिए अवैध हथियारों के साथ फोटोग्राफी करने वाले बदमाशों की सूचना मिलने पर जब मौके पर पुलिस पहुंची तो नशे की हालत में पाए गए आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चंदन नगर थाना प्रभारी योगेश सिंह तोमर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति पिस्टल और कारतूस लेकर खड़े है। जिसके बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों को गिरफ्तार कर उन पर आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम गब्बर पिता बाबूलाल बंजारा निवासी जवाहर टेकरी और सागर पिता कैलाश पाल निवासी गड़रिया मोहल्ला है।

थाना प्रभारी तोमर ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि काफी समय पहले दोनों पिस्टल लेकर रखी थी और नशे की हालत में शौकिया तौर पर एक दूसरे के साथ पिस्टल को लेकर फ़ोटो खिंचवा रहे थे। फ़ोटो खिंचाने की वजह से सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस ने रेड कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वही पुलिस की माने तो दोनों के पूर्व के भी आपराधिक रिकॉर्ड है जो प्रकरण में साथ में लगाए गए हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews