
Indore News : इंदौर के DAVV में कार्य परिषद की बैठक से पहले मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जावेद खान ने कुलपति प्रोफेसर रेनू जैन को 2 सूत्रीय मांगों का लिखित ज्ञापन दिया। साथ ही, छात्र हित में फैसला लेने की बात कही है। छात्र नेता जावेद खान ने अपनी मांग मीडिया के सामने बताते हुए कहा कि बीएड फर्स्ट सेम सिर्फ एटीकेटी और फोर्थ सेम विषय एटीकेटी की मांग कुलपति से की है।
कई मुद्दों पर होगी चर्चा
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में कार्य परिषद की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा होगी। इससे पहले छात्र नेता जावेद खान डीएवीवी के आरएनटी मार्ग परिसर पहुंचे। दो सूत्रीय मांगों का लिखित ज्ञापन कुलपति प्रोफेसर रेनू जैन को सौंपते हुए दोनों ही मामलों में जल्द ही निर्णय लेने की बात कही।
- पहला मुद्दा B.Ed फर्स्ट एटीकेटी और 4th सेम एटीकेटी से संबंधित है।
- दूसरा मुद्दा सुरक्षा एजेंसी से संबंधित है।
[dgv_vimeo_video id=”912500183″]
जावेद खान द्वारा शांतिपूर्वक तरीके से कार्य परिषद के पहले कुलपति को ज्ञापन सौंपकर मामलों को हल करने की मांग की गई है, तो वहीं कुलपति ने मीडिया से बात करते हुए छात्र नेता को विश्वास दिलाया है जल्द ही इसपर फैसला लिया जाएगा।
[dgv_vimeo_video id=”912500554″]
इंदौर, शकील अंसारी
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

