इंदौर में 3 दिवसीय EPL का आयोजन, प्लानर लीग का पहला दिन रहा रोमांचक

इंदौर में 3 दिवसीय EPL का आयोजन, प्लानर लीग का पहला दिन रहा रोमांचक

Indore News : इंदौर में इवेंट प्लानर लीग का कार्यक्रम शुरू हो चुका है। जिसका पहला दिन बहुत ही रोमांचक रहा। कार्यक्रम के आयोजन इवेंट प्लानर लीग सीजन 1 में जीतू गोयल, सैंडी चौधरी एवं आनंद भंडारी को इवेंट इंडस्ट्री का अपार सहयोग मिला। आयोजन का उद्घाटन प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष विनय वक्रीवाल एवं कांग्रेस के कोषाध्यक्ष शैलेश गर्ग द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। गणेश पूजन के बाद सभी टीम ने मार्च किया।

16 टीम दिखाएंगी हुनर

इसके बाद राष्ट्रगान के साथ सभी इवेंट प्लानर्स आर्टिस्ट और वेंडर्स ने जय हिंद के नारे लगाए। पहले दिन कई टीमों ने क्रिकेट में अपना हुनर दिखाया। अब सभी को दूसरे दिन का इंतजार है, जिसमें भारत-पाकिस्तान मैच के लाइव टेलीकास्ट के साथ टूर्नामेंट का आनंद लिया जाएगा। दरअसल, शहर में तीन दिवसीय EPL शुरू हो गई है। इसमें मध्य प्रदेश के नामी इवेंट प्लानर्स, आर्टिस्ट और वंडर्स की 16 टीम क्रिकेट में अपना हुनर दिखाएंगी।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews