RDSS योजना के तहत बनाए जा रहे 36 नए ग्रिड, बिजली व्यवस्था में होगी सुधार, इन उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ

RDSS योजना के तहत बनाए जा रहे 36 नए ग्रिड, बिजली व्यवस्था में होगी सुधार, इन उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ

Indore News : बिजली कंपनी द्वारा केंद्र सरकार की नई RDSS योजना के तहत 36 नए ग्रिड बनाए जा रहे हैं। इससे बिजली व्यवस्था में सुधार होगी। साथ ही घरेलू, उद्योग और कृषि उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा। बता दें कि केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय के सहयोग से संचालित योजना आरडीएसएस के तहत बनाए जा रहे नए ग्रिड, लाइनों, अतिरिक्त ट्रांसफार्मर, केपिसिटर बैंक आदि कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। इस अवसर पर अधीक्षण यंत्री मुख्यालय R.S तोमर, S.K जैन, B.D फ्रेंकलिन, केतन रायपुरिया आदि मौजूद थे।

कार्यों की हुई समीक्षा

जिसे लेकर मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक अमित तोमर के आदेशानुसार, खंडवा स्थित पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यालय में आरडीएसएस के कार्यों की समीक्षा की गई। जिसके लिए मुख्य अभियंता एसएल करवाड़िया पहुंचे और उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समय पालन एवं गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए।

सुविधाओं में होगा विस्तार

इस दौरान बताया गया कि निमाड़ के चारों जिलों खंडवा, बुरहानपुर, बड़वानी, खरगोन में कुल 36 नए ग्रिड तैयार किए जा रहे है जो कि 33/11 केवी का होगा। इससे विद्युत वितरण क्षमता 180 एमवीए बढ़ जाएगी। इस कदम से उपभोक्ता सुविधाओं में विस्तार होगा, वोल्टेज कम ज्यादा होने की समस्या से निजात मिलेगी। वहीं, सभी श्रेणी के उपभोक्ताओंके साथ सिंचाई के लिए भी बिजली आपूर्ती सुदृढ़ होगी।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews