पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बनाते 4 बदमाश गिरफ्तार, धारदार हथियार, लाल मिर्च पावडर जब्त, एक अन्य डकैती की खुलासा

पुलिस ने जब आरोपियों से थाने लाकर सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने स्वीकार किया कि कुछ दिन पूर्व चंदन नगर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले फार्म हाउस पर भी इन्होने डकैती की वारदात को अंजाम दिया था।
Police Arrest Crime

इंदौर के द्वारकापुरी थाना व चंदननगर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ऐसे बदमाशों को गिरफ्तार किया है जो डकैती डालने की योजना बना रहे थे, पकड़े गए आरोपीय देवास रतलाम जिले के कंजर डेरो के सदस्य हैं जो वहां से इंदौर आकर वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते थे, पूछताछ में आरोपियों ने चंदन नगर क्षेत्र के नवादा पंथ के फार्म हाउस में हुई डकैती को भी अंजाम देना स्वीकार किया है आरोपियों से घटना में प्रयुक्त हथियार व अन्य सामग्री बरामद की है।

डीसीपी आनंद कलादगी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि 4 से 5 लोग मिलकर पक्षी विहार के सामने आकाश नगर में स्थित पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बना रहे है। सूचना के बाद टीम बनाई गई और मौके पर जाकर दबिश दी गई और उन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

पेट्रोल पंप पर डकैती की थी योजना 

नाम पता पूछने पर आरोपियों ने अपना नाम जितेंद्र, जागरण उर्फ चीकू, नवीन चौहान और संजय जायसवाल बताया इनके पास एक कार भी थी जब उसकी तलाशी ली गई तो उसमें लोहे की रोड धारदार तलवार एक धारदार सतुर, लाल मिर्च के दो पैकेट पुलिस को मिले।  पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि वह पेट्रोल पंप पर डकैती डालने का प्लान तैयार कर रहे थे।

कुछ दिन पहले की डकैती का खुलासा 

पुलिस ने जब आरोपियों से थाने लाकर सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने स्वीकार किया कि कुछ दिन पूर्व चंदन नगर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले फार्म हाउस पर भी इन्होने डकैती की वारदात को अंजाम दिया था।  पुलिस उनसे उस प्रकरण में भी माल बरामद कर लिया गया है।

देवास,रतलाम से आकर इंदौर में करते थे वारदात  

आरोपियों द्वारा बताया गया कि वह देवास और रतलाम से आकर यहां एकत्रित होते थे और उसके बाद वारदात को अंजाम देते थे और वापस चले जाते थे। बदमाशों ने घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों के भी नाम पुलिस को बताए हैं जिनकी तलाश की जा रही है फिलहाल आरोपियों का रीमांड लेकर पूछताछ की जा रही है जिसमें और भी खुलासे होने की उम्मीद है।

[dgv_vimeo_video id=”1115182197″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews