70 किलो एमडी ड्रग्स मामले में 5 और आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया ये खुलासा

70 किलो एमडी ड्रग्स मामले में 5 और आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया ये खुलासा

इंदौर, आकाश धोलपुरे। देश में सबसे ज्यादा एमडी ड्रग्स को इंदौर पुलिस ने हाल में पकड़ा और 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। अंतर्राज्यीय गिरोह के माफियाओं की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने 70 किलो एमडी ड्रग्स मामले में पांच अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियो को मंदसौर और इंदौर से गिरफ्तार किया गया है।

पूछताछ में पता चला है कि आरोपियों के तार मुंबई के ड्रग्स सप्लायरों से जुड़े हैं। वहीं एक आरोपी मुंबई की जेल में भी बंद ह चुका है। बता दें कि इंदौर क्राइम ब्रांच ने पिछले दिनों इंदौर में 70 किलो एमडी ड्रग्स के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों से पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए थे। उनके कई अन्य साथियों के नाम भी उजागर हुए थे जो ड्रग्स सप्लाई करने में लिप्त है।

एएसपी गुरुप्रसाद पाराशर ने बताया कि आरोपी वेदप्रकाश व्यास ने पूछताछ में बताया है कि वह मंदसौर, रतलाम, ताल, निंबाहेड़ा, अखेपुरा और प्रतापगढ़ के तस्करों को ड्रग सप्लाई करता था। कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने मंदसौर के सरदार खान, रईस, तबरेज,अशफाक और कासिम को गिरफ्तार किया है, जिनमें से सरदार खान वर्षों से कोकीन, अफीम, एमडीएमए और चरस की सप्लाई कर रहा है। सरदार खान का संपर्क मुंबई के बड़े तस्करों और अखेपुरा (प्रतापगढ़) के फिरोज लाला, आसिफ लाला, घनश्याम पाटीदार, अब्बू, शोएब से भी है। इस मामले में फिरोज नामक एक तस्कर की भी तलाश पुलिस कर रही है, जिसके लिए इंदौर समेत आसपास के कई इलाकों में छापा मारा जा रहा है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अभी तक अलग-अलग शहरों में करीब 50 किलो एमडी ड्रग्स मिल चुका है। वही इंदौर इस गिरोह का बड़ा नेटवर्क रहा है। पुलिस ने सभी आरोपियों को 7 दिन की रिमांड पर लिया है ताकि उनके बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हो सके।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews