51 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन, जानें इसकी खासियत

51 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन, जानें इसकी खासियत

Indore News : एकता सहयोग समिति छावनी द्वारा हर साल की तरह इस साल भी समिति के अध्यक्ष कपिल तिवारी और आयोजन करता किशोर मीणा द्वारा मंगलवार यानी 24 अक्टूबर को रात्रि 9:00 बजे छावनी के ऊषागंज मैदान पर 51 फीट ऊंचे रावण का दहन किया जाएगा समिति के किशोर मीणा ने रावण को तैयार करने वाली टीम का नाम मीडिया को बताते हुए सभी के सहयोग से इस रावण का तैयार होना बताया मोहल्ले के नागरिकों द्वारा एकता सेवा समिति गठित कर पिछले 38 सालों से इस तरह का आयोजन इलाके के आमजन मानस के लिए किया जा रहा है।

यह है खासियत

इंदौर के उषा गंज छावनी मैदान पर एकता सहयोग समिति द्वारा 51 फीट ऊंचे रावण का दहन समिति द्वारा किया जाएगा इस बार बनाए गए रावण की खासियत यह है कि बनाया गया रावण 100 फीट तक आगे और पीछे चलता है।

[dgv_vimeo_video id=”877101341″]

समिति के सदस्य ने बताया कि पिछले 38 सालों से समिति के लोगों द्वारा इस रावण को बनाया जाता है और अब तक अलग-अलग खासियत के रावण बनाए जा चुके हैं 100 फीट पटरी पर बनाया गया रावण आगे और पीछे चलेगा और दशहरे पर रावण दहन के पहले भव्य आतिशबाजी के साथ रावण का दहन किया जाएगा।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”877102175″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews