
Indore News : इंदौर शहर में डेंगू पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कल यानि रविवार को भी 6 नए डेंगू के मरीज मिले हैं। जिसके बाद अब तक शहर में 166 डेंगू के मरीज चिन्हित किए जा चुके हैं जबकि सितम्बर माह में अब तक कुल 75 को चिन्हित किया गया है। दरअसल, बरसात के दौरान पानी जमा होने से पहले लार्वा के कारण शहर में डेंगू के मरीज भी बढ़ रहे हैं। अनुमान है कि शहर में डेंगू से पीड़ित ढाई 100 से अधिक मरीज होने की संभावना है। हालांकि, एंटी लार्वा टीम द्वारा लगातार जानकारी जुटाई जा रही है।

कुल मरीजों की संख्या पहुंची 75
इंदौर की शहरी सीमा में अब तक पिछले 24 दिनों में लगभग 75 डेंगू के मरीज चिन्हित किया जा चुके हैं। इसके अलावा, जुलाई और अगस्त में भी जांच के दौरान डेंगू के मरीज मिले थे। कुल मिलाकर पिछले तीन महीना से लगातार डेंगू के मरीज मिल रहे हैं, जिनमें सितंबर माह में सबसे अधिक 80 मरीज मिले हैं जबकि पिछले माह अगस्त में चिन्हित मरीजों की संख्या करीब 48 थी।
22 बच्चे भी पीड़ित
एंटी लार्वा टीम द्वारा जांच में मिले डेंगू मरीजों की कुल संख्या में लगभग 22 बच्चे भी इस रोग से ग्रसित है जबकि पुरुषों की संख्या 100 से अधिक है। हालांकि, आज की स्थिति में एक्टिव प्रकरण 10-12 ही बचे हैं।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

