वंदे भारत मिशन के तहत रविवार रात आबूधाबी से 64 यात्री पहुंचे इंदौर, सभी क्वारेंटाइन

वंदे भारत मिशन के तहत रविवार रात आबूधाबी से 64 यात्री पहुंचे इंदौर, सभी क्वारेंटाइन

इंदौर, आकाश धोलपुरे

वंदे भारत मिशन के तहत रविवार रात 9 अगस्त को आबुधाबी से 64 यात्री एयर इंडिया के विशेष विमान से इंदौर पहुंचे। एयर इंडिया की फ्लाइट रविवार रात 8 बजकर 15 मिनिट पर इंदौर के देवी अहिल्या अंतर्राष्ट्रीय विमानतल पर 64 यात्रियों को लेकर आई। सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई और सभी यात्री सामान्य पाए गए। वहीं जो यात्री मूलतः इंदौर के हैं उन्हें संस्थागत क्वारंटाइन के लिए 7 दिन तक आरएनटी मार्ग स्थित होटल प्रेसिडेंट में स्वयं के व्यय पर क्वारन्टाइन किया गया।

बता दें कि विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए केंद्र सरकार की नई गाइडलाइन 8 अगस्त से लागू हो चुकी है और 9 अगस्त को इंदौर पहुंचे यात्रियों को नई गाइडलाइन के हिसाब से ही व्यवस्था की गई है। नई गाइडलाइन के मुताबिक यात्रा के 72 घण्टे पहले यात्रियों को सरकारी ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी सभी जानकारी शपथ पत्र के जमा कराना अनिवार्य है और इंदौर पहुँचे सभी 64 यात्रियों ने पहले ही ये शपथ पत्र जमा कर दिए थे। वहीं नई गाइडलाइन के मुताबिक विदेशों से लौटने वाले यात्रियों को सूचना दे गई थी कि भारत पहुंचने के बाद उन्हें 7 दिन क्वारेंटाइन सेंटर में बिताना होंगे और उसके बाद वो घर पहुंचने के बाद अगले 7 दिन तक होम क्वारंटाइन रहेंगे। विशेष परिस्थितियों में गर्भवती महिलाओं और 10 साल से छोटे बच्चो को छूट दी जा सकती है। वहीं नई गाइडलाइन के अनुसार जिन यात्रियों ने उड़ान से पहले जिन यात्रियों ने 4 दिन पहले तक कि रिपोर्ट प्रस्तुत की है जिसमें वो निगेटिव पाए गए हो तो उन्हें सीधे घर जाने की अनुमति होगी। वंदेभारत मिशन के तहत अब विदेशों से लौटने वाले भारतीयों को नई गाइडलाइन का पालन करना होगा। फिलहाल, इंदौर पहुंचे यात्रियों की त्वरित जांच सामान्य आई है वही एहतियातन उनमें से कई यात्रियों को 7 दिन के लिए क्वारन्टाइन सेंटर्स में रखा जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews