Indore High Court : कंप्यूटर बाबा पर कार्रवाई में आया नया मोड़

COMPUTER BABA

इंदौर, आकाश धोलपुरे। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के पूर्व राज्यमंत्री और महाण्डलेश्वर कंप्यूटर बाबा (Computer Baba) की ओर से हाई कोर्ट (Indore Highcourt) के समक्ष दायर की गई याचिका के बाद शासन ने 8 पन्नो के जरिये दलील पेश की है। दरअसल, गैर कानूनी अरेस्ट के मामले में कम्प्यूटर बाबा की ओर से दायर की गई याचिका मे इस बात का खुलासा हुआ है कि कंप्यूटर बाबा पर सवाल उठाने और उनकी शिकायत करने वाला कोई और नही बल्कि मिस्टर बारोलिया था इस बात की पुष्टि कंप्यूटर बाबा के वकील ने की है।

बता दे कि शासन की ओर से कोर्ट के समक्ष आठ से अधिक पन्नो का जवाब पेश किया गया है हालांकि, शासन ने 8 पन्नो के जरिये घुमा फिराकर जवाब पेश किए है और बाबा के वकील ने मिस्टर बरोलिया के नाम जिक्र करते हुए बताया गया है कि शासन की ओर से पेश किए गए जवाबों में ये नाम सामने आया है। फिलहाल, कम्प्यूटर बाबा के वकीलों द्वारा शासन (State Government) के द्वारा पेश किये गए जवाबों का अवलोकन किया जा रहा है।

वही पूरे मामले में अवलोकन करने के बाद ही कम्प्यूटर बाबा की ओर शासन के जवाब का प्रति उत्तर दिया जाएगा। फिलहाल, अब सवाल ये उठ रहा है कि आख़िर कौन है ये मिस्टर बरोलिया जिसने कंप्यूटर बाबा पर सवाल उठाते हुए एक बड़ी शिकायत कर बाबा के कंप्यूटर को हैंग कर दिया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews