लापरवाही पर गाज : इंदौर आईजी योगेश देशमुख का एक्शन- 2 टीआई लाइन अटैच

INDORE IG

इंदौर, आकाश धोलपुरे। एक दिन पहले इंदौर आईजी योगेश देशमुख (Indore IG Yogesh Deshmukh) ने जहां लापरवाही के मामले में इंदौर पुलिस (Indore Police) के अधिकारियों व अधीनस्थ पुलिसकर्मियों (Policeman) को वार्षिक सम्मेलन में जमकर फटकार लगाई थी वही एक दिन बाद आईजी इंदौर ने दो थाना प्रभारियों (TI) के थानों का औचक निरीक्षण करने बाद उन्हें लाइन अटैच कर दिया है।

दरअसल, इंदौर आईजी योगेश देशमुख इन दिनों काफी तीखे है मूड में नजर आ रहे हैं जहां मंगलवार को डीआरपी लाइन में वार्षिक पुलिस सम्मेलन के दौरान उन्होंने एमटीओ को सस्पेंड (Suspend) किया था वहीं आज याने बुधवार को आईजी शहर के थानों के निरीक्षण पर निकले और इसके बाद दो थाने के थाना प्रभारियों पर गाज गिरी है।

दरअसल, थानों का औचक निरीक्षण करने निकले आईजी देशमुख ने सबसे पहले कनाडिया थाने पहुंचकर पूरे रिकॉर्ड खंगाले और अनियमितताएं मिलने के बाद थाना प्रभारी आर.डी. कानवा को लाइन अटैच कर दिया। इसके बाद आईजी योगेश देशमुख सीधे भंवरकुआं थाने पहुंचे जहां उन्हें उचित साफ-सफाई नजर नहीं आई, जिस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की और जब थाने संबंधी रिकॉर्ड खंगाले तो कई अनियमितताएं आईजी को मिली जिसके बाद थाना प्रभारी इंद्रेश त्रिपाठी को भी लाइन अटैच (Line attachment) कर दिया। एक ही दिन में दो थाना प्रभारियों (Police Station Incharge) को लाइन अटैच करने की खबर शहर के सभी थानों पर पहुंच गई और सभी थाना प्रभारियों ने अपने रिकार्ड व्यवस्थित करने की जुगत शुरु कर दी। अब सभी थाना प्रभारी थाने की साफ-सफाई से लेकर सारी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने में लगे हुए हैं ताकि आईजी योगेश देशमुख का तीखे तेवर का सामना उन्हें ना करना पड़े।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews