Hindi News

लुटेरी दुल्हन के बाद अब लुटेरे दूल्हे का मामला आया सामने, शादी के बाद ढाई करोड़ लेकर फरार

Written by:Harpreet Kaur
Published:
लुटेरी दुल्हन के बाद अब लुटेरे दूल्हे का मामला आया सामने, शादी के बाद ढाई करोड़ लेकर फरार

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। लुटेरी दुल्हन के किस्से अब तक आपने बहुत सुने होंगे अब लुटेरे दूल्हे के मामले भी सामने आने लगे है, इंदौर में ऐसा ही फरेबी सॉफ्टवेयर इंजीनियर दूल्हा सामने आया है। इंदौर के इस दूल्हे ने मुंबई की युवती के परिवार को झांसा दिया और ढाई करोड़ रुपये की चपत लगा दी, इस लुटेरे युवक ने मुंबई की लड़की से राजस्थान के उदयपुर के ताज लेक पैलेस में शादी रचाई। उसने दहेज में डेढ़ करोड़ रुपए लिए। इसके बाद भी पत्नी से रुपए मंगवाता रहा। इस तरह करीब ढाई करोड़ रुपए ले लिए। लुटेरा शादी के एक महीने बाद ही अमेरिका भाग गया। पत्नी ने मुंबई के मंटुआ थाने में दूल्हे और उसके पिता पर दहेज प्रताड़ना, धोखाधड़ी, मारपीट समेत आधा दर्जन मामलों में एफआईआर दर्ज कराई है। पत्नी का आरोप है कि इसी तरह दो लड़कियों से ऐसा ही किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

MP के इन कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, परफॉर्मेंस के आधार पर मिलेगी नवंबर की सैलरी

इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के शांति निकेतन निवासी विशाल अग्रवाल सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। पलासिया के शेखर बिल्डिंग में उसका ऑफिस है। उसके पिता विमल अग्रवाल तुकोगंज इलाके में प्रॉपर्टी का काम करते हैं। संजना पार्क निवासी दाल कारोबारी अनिल मंगल और सुधा मंगल ने शेयर कमोडिटी से जुड़े अजय अग्रवाल से उनकी बेटी निधि से शादी की बात की थी। उन्होंने कहा कि विशाल से शादी करके निधि खुश रहेगी। इसके बाद निधि और विशाल की शादी तय हुई। विशाल ने सगाई में 70 लाख रुपए लिए गए। शादी 25 अप्रैल 2021 को उदयपुर के ताज लेक पैलेस में हुई थी।

Vicky Kaushal-Katrina Kaif जल्द कर सकते हैं अपनी शादी का अनाउंसमेंट, शुरु हुई VIP तैयारियां

इस भव्य शादी मे दिल खोलकर लड़की वालों ने पैसा खर्च किया, जिसमें खर्चा करीबन डेढ़ करोड़ का हुआ, उसके बाद विशाल शादी के एक महीने बाद काम का कहकर अमेरिका भाग गया। निधि के मुताबिक दहेज और उसके बाद 2 करोड़ 41 लाख रुपए नकदी व ज्वैलरी ली गई। विशाल के अमेरिका भाग जाने के बाद ससुराल वाले विमल अग्रवाल, अलका अग्रवाल, आंचल, आदित्य गर्ग, नीरज द्विवेदी, अनिल और सुधा ने साजिश कर उसे मायके भेज दिया। मुंबई पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज किया है। निधि ने पुलिस को बताया कि आसपास के लोगों से बातचीत में यह पता चला कि विशाल पहले भी दो बार शादी कर चुका है। शादी के आठ दिन बाद ही भाग गया था। परिवार वालों ने दोनों शादियों में भी दहेज लिया था। निधि के परिवार के लोगों ने बताया कि सगाई के दौरान विमल अग्रवाल को 70 लाख रुपए नकद दिए थे। शादी में 50 तोला सोना और 300 ग्राम चांदी के जेवर समेत 90 लाख का दहेज का सामान दिया गया था। इसके साथ ही 18 लाख नकद विमल अग्रवाल ने निजी काम से लिए थे। इसके अलावा अन्य काम बताकर रुपए लिए गए। परिवार ने बताया कि कुल मिलाकर उनके करीब ढाई करोड़ रुपए की ठगी की गई है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Harpreet Kaur
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews