Hindi News

Indore Lakshadweep Flight: इंदौर से लक्षद्वीप जाना हुआ आसान, 31 मार्च से शुरू होगी उड़ान, जानें पूरा शेड्यूल

Published:
Indore Lakshadweep Flight: इंदौर से लक्षद्वीप जाना हुआ आसान, 31 मार्च से शुरू होगी उड़ान, जानें पूरा शेड्यूल

Indore Lakshadweep Flight: अगर आप लक्षद्वीप घूमने का प्लान कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए महत्त्वपूर्ण होने वाली है। दरअसल, इंदौर से लक्षद्वीप के लिए हवाई यात्रा शुरू होने वाली है। इसके लिए हवाई सेवा प्रदान करने वाली इंडिगो कंपनी 31 मार्च से उड़ान की शुरूआत करने वाली है।

Lakshadweep

31 मार्च से शुरू होगी उड़ान

इंडिगो कंपनी ने देवी अहिल्या बाई होलकर इंदौर हवाई अड्डा से लक्षद्वीप के लिए सेवाएं शुरू करने वाली है। हालांकि, फ्लाइट्स इंदौर से डायरेक्ट लक्षद्वीप के लिए नहीं जाएंगी। यह उड़ान इंदौर से शुरू होकर बेंगलुरु होते हुए लक्षद्वीप के अगाती द्वीप तक पहुंचेगी। वहीं, वापसी भी बेंग्लुरु होते हुए होगी। आपको बता दें अगाती लक्षद्वीप का एक द्वीप है। इसी द्वीप पर एयरोपोर्ट स्थित है।

पीएम मोदी की यात्रा के बाद बढ़ी तेजी

बता दें कि साल की शुरूआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप की यात्रा की थी। इसके बाद ही लक्ष्यद्वीप टूरिज्म को बढ़ावा मिलने लगा। इस कैंपेन में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी शामिल हुए थे। वहीं, मध्य प्रदेश के इंदौरवासियों में भी यात्रा को लेकर उत्सकुता जागने लगी है। ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि पीएम मोदी की यात्रा के बाद से इंदौर के लोगों की तरफ से लगातार पूछताछ की जा रही थी। इससे पैसेंजर्स को काफी राहत मिली है। लक्षद्वीप पहुंचने के लिए अब उन्हें कहीं और जाने की ज़रुरत नहीं है।

देखें पूरा शेड्यूल

इंदैर टू लक्षद्वीप

इंदौर से सुबह 5:15 पर उड़कर सुबह 7 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी, जहां से सुबह 10:15 पर उड़कर दोपहर 12:50 पर लक्षद्वीप का अगाती द्वीप।

लक्षद्वीप टू इंदौर

लक्षद्वीप के अगाती द्वीप से दोपहर 1:20 पर उड़कर दोपहर 3:20 पर बेंगलुरु पहुंचेगी, जहां से शाम 6:15 पर उड़कर रात 8:10 पर इंदौर takeoff करेगी।

 

Shashank Baranwal
लेखक के बारे में
पत्रकारिता उन चुनिंदा पेशों में से है जो समाज को सार्थक रूप देने में सक्षम है। पत्रकार जितना ज्यादा अपने काम के प्रति ईमानदार होगा पत्रकारिता उतनी ही ज्यादा प्रखर और प्रभावकारी होगी। पत्रकारिता एक ऐसा क्षेत्र है जिसके जरिये हम मज़लूमों, शोषितों या वो लोग जो हाशिये पर है उनकी आवाज आसानी से उठा सकते हैं। पत्रकार समाज मे उतनी ही अहम भूमिका निभाता है जितना एक साहित्यकार, समाज विचारक। ये तीनों ही पुराने पूर्वाग्रह को तोड़ते हैं और अवचेतन समाज में चेतना जागृत करने का काम करते हैं। मशहूर शायर अकबर इलाहाबादी ने अपने इस शेर में बहुत सही तरीके से पत्रकारिता की भूमिका की बात कही है– खींचो न कमानों को न तलवार निकालो जब तोप मुक़ाबिल हो तो अख़बार निकालो मैं भी एक कलम का सिपाही हूँ और पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूँ। मुझे साहित्य में भी रुचि है । मैं एक समतामूलक समाज बनाने के लिये तत्पर हूँ। View all posts by Shashank Baranwal
Follow Us :GoogleNews