किस मंत्री ने की एमपी को 14 हज़ार करोड़ रूपये रिलीज़ करने की घोषणा

किस मंत्री ने की एमपी को 14 हज़ार करोड़ रूपये रिलीज़ करने की घोषणा

इंदौर: मध्यप्रदेश को जल्द ही 14 हज़ार करोड़ रूपये मिलने जा रहे हैं। ये घोषणा केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने इंदौर में की। वो यहां दिशा 2020 रोज़गार मेला के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे और इसी दौरान उन्होने घोषणा की कि ये फंड जल्द ही जारी किया जाएगा। आपको बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में इसका उल्लेख किया था।

ये घोषणा ऐसे समय में हुई है जब प्रदेश सरकार अरसे से सरकारी खज़ाना खाली होने और फंड की कमी की बात कर रही है। इसी कारण कई जनकल्याणकारी योजनाओं में हितग्राहियों को पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है और कई जगह किसानों को अब तक मुआवज़ा भी नहीं मिला है। आज की इस महत्वपूर्ण घोषणा से निश्चित तौर पर प्रदेश सरकार को कुछ राहत मिली होगी।

दिशा 2020 रोजगार मेले में अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने प्रगति के नए सोपान छुए हैं। कई नए उद्योग, कंपनियां भारत में आई है, विदेशी निवेश बढ़ा है और जो कार्य पिछले 70 साल में नहीं हो पाया वो मोदी जी के कार्यकाल में संभव हो गया है। पिछले साल में देश अर्थव्यवस्था के सूचकांक में ग्यारहवें नंबर तक ही पहुंच पाया था, जोकि अब पांचवें नंबर पर जा पहुंचा है। हमारी विकास दर में निरंतर इज़ाफा हो रहा हैै और उम्मीद है कि अगले साल तक हम छह प्रतिशत विकास दर तक पहुंच जाएंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews