
Indore News : 17 नवंबर को विधानसभा का चुनाव होने वाला है। जिसके लिए प्रशासन की ओर से सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं। इसी कड़ी में चुनाव प्रचार भी थम गया है। साथ ही आरोप-प्रत्यारोप और विवादों की शिकायत का दौर शुरू हो गया है। जिसका एक ताजा मामला इंदौर जिले के राजेंद्र नगर थाने से सामने आया है, जहां (बीजेपी) भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस पर आरोप लगाया गया है तो वहीं कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा भी भाजपा के लोगों पर आरोप लगाते हुए एक-दूसरे की शिकायत की गई है।
जानें पूरा मामला
वहीं, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। थाना राजेंद्र नगर इलाके में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा एक-दूसरे पर मतदाताओं को प्रलोभन दिए जाने और सामान बांटने की शिकायत का आरोप लगाया गया है। मामले में एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि राउ विधानसभा के भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के कार्यकर्ताओं द्वारा समान बाटे जाने को लेकर झड़प भी हुई है। जिसके बाद दोनों ही पार्टी के लोगों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।
[dgv_vimeo_video id=”885141708″]
जांच शुरू
फिलहाल, पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए लगाए गए आरोपों की तथ्यमक जांच शुरू कर दी है। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के अनुसार मामले में 7 लोग नामजद हैं। जिसकी जांच की जा रही है। जिसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

