
Indore News : देश के सबसे स्वच्छ और मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर को स्वच्छता में छह बार नंबर वन का खिताब मिल चुका है सातवीं बार भी नंबर वन आने की तैयारी कर रहा है इसी बीच भारत पे के पूर्व फाउंडर अशनिल ग्रोवर ने इंदौर को मिले 6 बार स्वच्छता में नंबर वन के अवार्ड पर सवालिया निशान लगाए है, उन्होंने कहा कि इंदौर ने स्वच्छता सर्वे खरीदा है। ग्रोवर के ऐसा कहते ही वहां बैठे युवाओं ने हूटिंग शुरू कर दी। पर ग्रोवर बोलते रहे। ग्रोवर के बारे में जानकारी आई है कि वह भारत पे में रहकर करोड़ का फ्रॉड कर चुके हैं उन्हें भारत पे से हटाया गया था।
गौरतलब है कि विकी कश्मीर ने कहा कि भोपाल शहर इंदौर से बहुत ज्यादा अच्छा और साफ सुथरा है इतना ही नहीं इंदौर शहर में रात 10 बजे होने वाली एक्टिविटी पर भी उन्होंने सवालिया निशान लगाए की इंदौर में रात के 10 बजे के बाद कई तरह की गतिविधियां होती है।
[dgv_vimeo_video id=”862912337″]
[dgv_vimeo_video id=”862919221″]
[dgv_vimeo_video id=”862919334″]
दर्ज कराएंगे एफआईआर
खास बात यह कि उनके इस बिगड़े बोल को लेकर ऑडियंस ने जरूर हूटिंग की। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया तो अब लोग निंदा कर रहे हैं। इसी कड़ी में फिर मेयर ने अपना यह बयान जारी किया है कि ऐसे फ्रॉड लोगों को बुलाने पर आयोजकों को बचना चाहिए। यह इंदौर के साथ इंदौर वासियों का अपमान है। वे ग्रोवर के खिलाफ मानहानि के केस के साथ एफआईआर दर्ज कराएंगे।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”862912856″]
