Hindi News

इंदौर में बैंक ऑफ न्यूयॉर्क की असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट ने फांसी लगाकर लगाकर दी जान

Written by:Harpreet Kaur
Published:
Last Updated:
इंदौर में बैंक ऑफ न्यूयॉर्क की असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट ने फांसी लगाकर लगाकर दी जान

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। इंदौर में बैंक ऑफ न्यूयॉर्क की असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतिका शगुन सचदेवा पुणे में पदस्थ थीं और दिल्ली की रहने वाली थी, बताया जा रहा है कि शगुन इंदौर में रहने वाले अक्षय भाटिया के साथ लिव इन में रहती थी, शगुन सचदेवा, अक्षय को पुणे ले जाना चाहती थी जिसकी वजह से अक्सर दोनो के बीच विवाद होता था, बुधवार रात भी दोनो के बीच इसी बात को लेकर वुवाद हुआ जिसके बाद शगुन ने अपने कमरे में फांसी लगा ली।

यह भी पढ़ें.. सब इंजीनियर ने सरपंच से मांगी रिश्वत, 15,000 रुपये लेते हुए लोकायुक्त ने किया गिरफ्तार

शगुन अक्षय के साथ इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में शालीमार टाउनशिप में रह रही थीं। पड़ोसियों की माने तो अक्सर दोनों में विवाद होता रहता था। पुणे जाने की बात काे लेकर भी दोनों में झगड़ा हुआ था। वही शगुन के घरवालो का भी यही कहना है कि दोनों में अकसर विवाद होता था, कई बार दोनो परिवारों ने दोनों को समझाया था लेकिन फिर कुछ दिन बाद दोनों में विवाद शुरू हो जाता था।

यह भी पढ़ें… जबलपुर : 10 करोड़ रुपए में तैयार किया गया मध्यप्रदेश का पहला डेयरी स्टेट

घटना के बाद पुलिस ने दिल्ली में रहने वाले शगुन के पिता को फोन लगाकर घटना की जानकारी दी। इस पर शगुन के पिता ने कहा कि अक्षय और शगुन हमेशा लड़ाई करते रहते थे। उन्होंने दोनों को कई बार समझाने की कोशिश भी की, लेकिन बाद में शगुन के पिता ने इस बारे में दोनों से बोलना छोड़ दिया था वही शगुन के पार्टनर अक्षय ने बताया कि वह फिलहाल कोई नौकरी नही करता है लेकिन खुद का बिजनेस करना चाह रहा था लेकिन शगुन लगातार उस पर पुणे चलने का दवाब बना रही थी लेकिन अक्षय अपने माता पिता को इंदौर में छोड़कर जाना नही चाहता था बस यही कारण झगड़े की वजह बनाता था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Harpreet Kaur
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews