Hindi News

PM Modi ने पुडुचेरी को दी 2700 करोड़ की बड़ी सौगात, डीएमके और कांग्रेस पर साधा निशाना

Written by:Atul Saxena
Published:
आज दुनिया स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन पर ध्यान केंद्रित कर रही है। इलेक्ट्रिक वाहन हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुके हैं। पुडुचेरी जैसे पर्यटन केंद्र में, प्रदूषण कम करने के लिए इलेक्ट्रिक बसें क्रांतिकारी साबित हो सकती हैं।
PM Modi ने पुडुचेरी को दी 2700 करोड़ की बड़ी सौगात, डीएमके और कांग्रेस पर साधा निशाना

PM Modi Puducherry visit

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पुडुचेरी पहुंचे, उन्होंने यहाँ 2700 करोड़ रुपये से अधिक के विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया, सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा पुडुचेरी में होना मेरे लिए सम्मान की बात है। यह सिद्ध संतों, कवियों और स्वतंत्रता सेनानियों की भूमि है। यहीं पर महाकवि सुब्रमण्यम भारती ने राष्ट्रवाद की ज्वाला प्रज्वलित की थी। यहीं से श्री अरबिंदो और मदर ने पूरे विश्व को एक नई आध्यात्मिक दृष्टि प्रदान की।

उन्होंने कहा जब मैं पहले यहाँ आया था, तब मैंने ‘BEST पुडुचेरी’ का नारा दिया था। BEST का का अर्थ है – Business, Education, Spirituality and Tourismयानि व्यापार, शिक्षा, आध्यात्मिकता और पर्यटन। पिछले साढ़े चार वर्षों में, यह परिकल्पना फलदायी साबित हो रही है। पुडुचेरी में सुशासन और विकास देखने को मिला है। जब केंद्र और केंद्र शासित प्रदेश एक ही दृष्टि और समर्पण के साथ काम करते हैं, तो परिणाम तेजी से और बेहतर मिलते हैं। पुडुचेरी की प्रति व्यक्ति आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इसने देश में सर्वोच्च सामाजिक प्रगति सूचकांक भी हासिल किया है। अब, दो इंजन वाली एनडीए सरकार पुडुचेरी के विकास को और गति प्रदान करेगी। आज, 2700 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन हो रहा है और आधारशिला रखी जा रही है।

मोदी ने कहा पूरे भारत में उच्च गुणवत्ता वाले बुनियादी ढांचे के निर्माण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इस वर्ष के बजट में हमने बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए रिकॉर्ड 12 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। इससे पुडुचेरी के लोगों को भी लाभ होगा। हमने पुडुचेरी को पूंजी निवेश के लिए राज्यों को दी जाने वाली विशेष सहायता योजना में शामिल किया है, जो पहले केवल राज्यों के लिए खुली थी। बुनियादी ढांचे के लिए अधिक धन मिलने से बेहतर सड़कें, जल आपूर्ति, तटीय बुनियादी ढांचा, स्कूल, अस्पताल और ऐसी कई परियोजनाएं संभव होंगी।

उन्होंने कहा सशक्त और ऊर्जावान युवा ही हमारी प्रगति की नींव हैं। हम उनके सपनों को साकार करने के लिए प्रयासरत हैं। एनआईटी कराईकल में, नया डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग ब्लॉक और आधुनिक अस्पताल सुविधाएं कई छात्रों के लिए तकनीकी शिक्षा को मजबूत करेंगी। पुडुचेरी विश्वविद्यालय में भी बुनियादी ढांचे का उन्नयन किया गया है। पीएम ई बस सेवा के तहत इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध कराई जा रही हैं। आज हमारे कार्यक्रम से जुड़ी आवास परियोजनाएं परिवारों को स्थिरता और सम्मान प्रदान करेंगी। पुडुचेरी भर में कई सौ करोड़ रुपये की परियोजनाएं चल रही हैं।

चेन्नई से कनेक्टिविटी में सुधार होगा 

मोदी ने कहा कनेक्टिविटी प्रगति की रीढ़ है। हम ग्रामीण और शहरी दोनों बुनियादी ढांचे पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। एक ओर, सैकड़ों किलोमीटर ग्रामीण सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। इनसे छात्रों, किसानों और छोटे व्यवसायों के लिए कनेक्टिविटी बेहतर हो रही है। वहीं दूसरी ओर, हम पुडुचेरी में यातायात जाम को कम करने के लिए भी काम कर रहे हैं। हमने पुडुचेरी शहर में 1000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की घोषणा की है। इसमें 140 करोड़ रुपये का एक फ्लाईओवर भी शामिल है। ईस्ट कोस्ट रोड और ग्रैंड सदर्न ट्रंक रोड के जीर्णोद्धार के माध्यम से चेन्नई से कनेक्टिविटी में सुधार किया जा रहा है। पुडुचेरी और चेन्नई के बीच यात्रा का समय घटकर लगभग 1.5 से 2 घंटे हो जाएगा।

पुडुचेरी की सबसे बड़े ताकत यहाँ का पर्यटन 

पर्यटन पुडुचेरी की सबसे बड़ी ताकतों में से एक है। सप्ताहांत में घूमने के लिए यह एक लोकप्रिय स्थान है और यहाँ पहले से ही हजारों पर्यटक आते हैं। ट्रेनें और हवाई जहाज हमेशा भरे रहते हैं। इसका श्रेय पुडुचेरी के लोगों के स्नेहपूर्ण व्यवहार को जाता है। आध्यात्मिक पर्यटन, पर्यावरण पर्यटन और स्वास्थ्य पर्यटन में निवेश के साथ, हम नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं, डबल इंजन वाली सरकार द्वारा किए जा रहे अच्छे कार्यों का जश्न मनाना महत्वपूर्ण है। लेकिन यह याद रखना भी उतना ही जरूरी है कि पहले हालात कैसे थे।

कांग्रेस और डीएमके को लिया निशाने पर 

विपक्ष पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कांग्रेस ने पुडुचेरी को दिल्ली में बैठे एक परिवार के लिए एटीएम बना दिया था। डीएमके की बात करें तो तमिलनाडु में भी घोटालों की लंबी सूची देखने को मिल रही है। कांग्रेस और डीएमके पुडुचेरी के विकास में बाधा बन गए थे। अब वही ताकतें फिर से सत्ता के लिए बेताब हैं। क्या पुडुचेरी को भ्रष्टाचार और अपराध के उस दौर में वापस जाना चाहिए? मुझे यकीन है कि पुडुचेरी के लोग ऐसा नहीं चाहते।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews