VIDEO : विवाह से पहले वधु ने किया ऐसा काम, चारों तरफ हो रही चर्चा

VIDEO : विवाह से पहले वधु ने किया ऐसा काम, चारों तरफ हो रही चर्चा

इंदौर, आकाश धोलपुरे। हिंदू परंपरा और मान्यताओं के अनुसार जब भी घर मे वैवाहिक और मांगलिक कार्य होता है तो सबसे पहले विघ्नहर्ता भगवान गणेश का पूजन होता है और ये परंपरा हर विवाह (Marriage) से पहले वर और वधू पक्ष द्वारा पूरे विधान के साथ निभाई जाती है। लेकिन इस वर्ष चीन के वुहान से निकले एक अदृश्य वायरस ने खौफ पैदा कर दिया है इसी का परिणाम है गणपति पूजन के साथ इंदौर (Indore) में एक वधु ने विघ्नहर्ता गणेश का पूजन कर अपनी शादी में कोरोना वायरस का विघ्न न आये ऐसी प्रार्थना की और बकायदा कोरोना वायरस (Coronavirus) के सांकेतिक चित्र का पूजन किया और वायरस को शादी से दूर रहने की मन्नत मांगी।

दरअसल, इंदौर में हाल ही में वायरस की तीसरी लहर ने भय पैदा कर दिया है जिसके चलते इंदौर के सिरपुर बांक में रहने वाले शर्मा परिवार ने बेटी की शादी के पहले सर्वप्रथम गणेश पूजन किया और फिर वो ऐतिहासिक पूजन किया जो कल्पना से परे है। परिवार की बेटी के वैवाहिक आयोजन के पहले सभी ने गणपति के साथ कोरोना वायरस का भी पूजन किया। इतना ही नही पंडित ने बकायदा कोरोना वायरस के दूर रहने के लिए मन्त्रोच्चार भी किया। बता दे कि ये सबकुछ हुआ पूर्व पार्षद भगवती शर्मा की बेटी दीक्षा शर्मा के गणेश पूजन की रस्म के दौरान। जहां दुल्हन बनने जा रही वधु दीक्षा शर्मा ने पहले गणपति का पूजन किया और कोरोनावायरस का।

दीक्षा की माने तो गणेश जी विघ्नहर्ता है और हमने उनसे प्रार्थना की है कि कोरोनावायरस से जल्द से जल्द सभी को मुक्ति दिलाये ताकि उनके जैसी कई वधुओ का मांगलिक कार्यक्रम ठीक ढंग से बिना किसी विघ्न के हो सके। वधु दीक्षा शर्मा के मुताबिक शादी एक ऐसा कार्यक्रम है जिसे सब मिलजुल कर इंजॉय करते हैं लेकिन कोरोना वायरस के कारण ऐसा नहीं हो पा रहा है इसलिए गणेश जी से निवेदन किया है कि कोरोना से मुक्ति मिले। बता दे कि दीक्षा की शादी जून में प्लान की गई थी लेकिन कोरोना के कारण शादी नवंबर तक टल गई लिहाजा अब वायरस कोई खतरा पैदा न करे इसलिए कोविड – 19 कि पूजा कर मंत्र भी बोले गए। दीक्षा ये भी मानती है कि ऐसे पूजा करने से सर्वसमाज की बहनों की शादी बिना संकट के अच्छे से हो सकेगी।

फिलहाल, इंदौर में कोरोना, कहर बरपा रहा है और ऐसे में कोरोना को मांगलिक कार्य से दूर रहने की ये प्रार्थना और पूजा कितनी सफल होती है ये तो वक्त बताएगा लेकिन इस तरह से पूजा का ये पहला मामला देश मे होगा जब दुल्हन बनने जा रही बेटी ने सभी के लिए नायाब तरीके से बप्पा से प्रार्थना की हो।

https://twitter.com/mpbreakingnews/status/1330425550058397698

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews