
Indore News : इंदौर शहर में अलग-अलग थाना क्षेत्र में रोजाना कहीं-ना-कहीं मोबाइल स्नैचिंग की घटना सामने आ रही है। जिससे स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। इसी कड़ी में बीते दिन विजयनगर और कनाड़िया थानों में दो वारदातें भी रजिस्टर्ड की गई है।एडिशनल डीसीपी के अनुसार, दोनों ही मामलों में कुछ सस्पेक्ट को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
पुछताछ जारी
बता दें कि विजय नगर और कनाडिया थाने में दो अलग-अलग घटनाओं में मोबाइल छीनने वालों ने दो घटनाओं को अंजाम दिया है। जिसके बाद फरियादियों द्वारा थानों में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। जिसपर टीम का गठन कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, संदेही को हिसारत में लिया गया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपियों से बड़ा खुलासा होने की उम्मीद है।
[dgv_vimeo_video id=”852638770″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

