Indore में दो पड़ोसियों के बीच बड़ा विवाद, बीच बाजार जमकर हुआ पथराव, बनी कर्फ्यू की स्थिति

indore

इंदौर, आकाश धोलपुरे। इंदौर (indore) शहर के अति संवेदनशील इलाके जिंसी में शनिवार सुबह बच्चों के विवाद (dispute) में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों तरफ से जमकर पत्थर चलने (stone pelting) लगे। बाजार में खड़े वाहनों में तोड़फोड़ कर दी गई। मारपीट और पथराव में दोनों तरफ से 6 लोग घायल (injured) हो गए। बीच बाजार में पथराव की सूचना पर आसपास के थानों की पुलिस फोर्स (police force) पहुंच गई। बाजार में कर्फ्यू जैसी स्थिति बन गई। दोनों तरफ के लोगों को पकड़कर मामले को शांत कराया। मौके पर पुलिस फोर्स तैनात है।

यह भी पढ़ें… Chhindwara: 21 जून से शुरू होगा वैक्सीनेशन महाअभियान, विधायक ने बैठक बुलाकर बनाई रणनीति

दरअसल, इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र के जिन्सी इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब दो परिवारों ने एक दूसरे पर जमकर पथराव किया।  जिंसी इलाके में रहने वाले जलालुद्दीन और उसके भतीजे कमरुद्दीन के बच्चों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि परिवार के लोगों ने एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। इसके कारण इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें… BJP सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की प्रदेशवासियों से बड़ी अपील, इंदौर-भोपाल को दी बधाई

घटना की जानकारी मिलने के बाद मल्हारगंज पुलिस और आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और विवाद को शांत कराया। एक पक्ष ने तो पुलिस पर भी पथराव कर दिया पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को अभी थाने ले जाया गया है। इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स लगा दिया गया। नियंत्रण केबीच पत्थरबाजी में कुछ गाड़ियों में भी नुकसान हुआ है।

[dgv_vimeo_video id=”564938915″]

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews