इंदौर में बीजेपी कार्यालय में भूमि पूजन पर दिखा ये उत्साह, पूर्व लोकसभा स्पीकर ने कहा आज मंदिर निर्माण का काम शुरू

इंदौर में बीजेपी कार्यालय में भूमि पूजन पर दिखा ये उत्साह, पूर्व लोकसभा स्पीकर ने कहा आज मंदिर निर्माण का काम शुरू

इंदौर, आकाश धोलपुरे

देशभर और समूचे प्रदेश के लोगों में आज अयोध्या में हुए भूमिपूजन और शिलान्यास कार्यक्रम का जमकर उत्साह दिखाई दिया। इंदौर के बीजेपी कार्यालय में आज बीजेपी संगठन से जुड़े दिग्गज नेता मौजूद रहे। सभी ने पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन के साथ बड़ी स्क्रीन पर अयोध्या में राम जन्मभूमि के मंदिर का शिलान्यास कार्यक्रम एक साथ देखा। इसके पहले बीजेपी कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त उत्साह देखा गया और बीजेपी कार्यालय के बाहर जमकर आतिशबाजी भी की गई। वही बीजेपी कार्यालय को भी बखूबी सजाया गया साथ ही रंगोली भी बनाई गई। भूमिपूजन कार्यक्रम के पहले पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन, संगठन के दिग्गज नेता कृष्णमुरारी मोघे, बाबू सिंह रघुवंशी और बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदीवे सहित कार्यकर्ता सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर बीजेपी कार्यालय एकत्रित हुए और अयोध्या से लाइव कवरेज देखा।

लोगों की जन्म-जन्मों की तपस्या हुई पूरी : पूर्व लोकसभा स्पीकर

इस अवसर पर पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कहा कि कई लोगों की जन्म जन्म की तपस्या आज पूरी हुई है, वही उन्होने कहा कि आज अयोध्या में केवल भूमिपूजन नहीं हुआ है बल्कि मन्दिर के निर्माण का काम शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और सर संघ संचालक ने आज जो मनोभाव प्रकट किया है वही उनके भी भाव है और उन्होंने कहा कि राम कोई व्यक्ति नहीं है बल्कि राम सद्गुणों का एक उदाहरण है और ये ही वजह है कि सबको लगता है कि मेरा भाई कैसा हो, मेरा पति कैसा हो तो वो राम जैसा हो। राम के सद्गुणों के चलते ही जिस राम राज्य की कल्पना की जाती है वो अब साकार होगी। वही उन्होंने सभी को बधाई देते हुए बीजेपी के युवा नगर अध्यक्ष गौरव रणदीवे द्वारा किये गए आयोजन की तारीफ की और कहा कि युवाओ को मौका दिया जाना चाहिए और युवाओ में जब ऐसा भाव जगेगा तो सब अच्छा होगा।

500 वर्ष से चले आ रहे संघर्ष को आज लगा विराम

इधर, मध्यप्रदेश के बीजेपी के संगठन को मजबूत कर एक अलग मुकाम पर ले जाने बीजेपी के वरिष्ठ नेता और इंदौर के पूर्व महापौर कृष्णमुरारी मोघे ने कहा कि वास्तव में आज दिन देश के इतिहास में गौरवपूर्ण माना जायेगा। मोघे ने 500 वर्ष से चले आ रहे संघर्ष का आज विराम हुआ और न्यायलयीन प्रक्रिया के अंतर्गत जो स्वीकृति मिली आज उसका भूमिपूजन हुआ और अब भव्य मन्दिर का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि राम इस देश की रग रग में है। राम जितने उए समय सामरिक थे आज भी वे उतने सामरिक है क्योंकि राम ने जिस राज्य की कल्पना की थी और महात्मा गांधी ने जिन्हें आदर्श माना उस राम राज्य का मतलब है किसी को तकलीफ नही होना और ये ही राम राज्य है। मोघे ने सभी को रामजन्मभूमि के पूजन के अवसर सभी को बधाई दी और माना कि राम सभी के प्रेरणा स्त्रोत बने रहेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews