Indore News: इंदौर के जेल में कोरोना विस्फोट, एक साथ 12 कैदी पॉजिटिव, मचा हड़कंप

indore

इंदौर, आकाश धोलपुरे। इंदौर (Indore) की केंद्रीय जेल (Central Jail) में कोरोना ने अपना विकराल रूप फिर से दिखाना शुरू कर दिया है। इंदौर की सेंट्रल जेल में कोरोना (Coronavirus) की दोबारा दस्तक ने जेल में बंद 12 कैदियों को अपना निशाना बनाया है। 12 कैदियो के पॉजिटिव आने के बाद जेल प्रशासन (indore Jail administration) में हड़कंप मच गया है। वही अब पॉजिटिव कैदियों (Prisoners) के संपर्क में आए कैदियों सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिये भेज दिया है। इसके अलावा पॉजिटिव मरीजों को अलग बैरक में शिफ्ट कर दिया गया है।

यह भी पढ़े.. Coronavirus: भोपाल में सख्ती के आदेश, CM बोले- सोमवार को लेंगे नाइट कर्फ्यू पर फैसला

दरअसल, इंदौर (Indore) में कोरोना संक्रमण के मामले हर रोज सामने आ रहे है और ये ही वजह है कि शुक्रवार को आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में मास्क की आवश्यकता पर बल देते कई ऐसे निर्णय लिये गए जिसके बाद इंदौर में बाजार 10 बजे के पहले बंद हो जाएंगे। शहर में कोरोना रिटर्न्स से हड़कम्प मच गया है ।

कोरोना के ताजा मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक शुक्रवार को Indore में कोरोना संक्रमण के 247 नए मरीज सामने आये है जिसके बाद इंदौर में कुल इलाजरत मरीजो की संख्या 1578 तक जा पहुंची है। याने एक बार फिर कोरोना ने इंदौर को रडार पर ले लिया है। बता दे कि जबसे इंदौर में कोरोना के यूके स्ट्रेन के 6 संक्रमित सामने आए है तब कोरोना के फैलने की रफ्तार भी बढ़ गई है।

यह भी पढ़े.. MP News: किसानों के लिए बड़ी खबर-अब 22 मार्च से होगी चना, मसूर और सरसों की खरीदी

बता दे कि जेल में पदस्थ डॉक्टर्स  (Doctors) की टीम ने 150 कैदियों के सैंपल लिए थे और उन्ही में से 12 कैदियों रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोविड – 19 के जिला नोडल अधिकारी डॉ. अमित मालाकार बे बताया कि जेल में पदस्थ डॉ. विवेक से उनकी चर्चा हुई तो पता चला कि जेल में 12 कैदी पॉजिटिव आये है वही ये आंकड़ा आगे बढ़ भही सकता है।

वही डॉ. अमित मालाकार ने बताया कि इंदौर में मास्क (Mask0 पहनने को लेकर लोगो मे जागरूकता जरूरी है क्योंकि मास्क पहनने से बहुत हद तक कोरोना से बचा जा सकता है। उन्होंने कोरोना के सभी प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील भी आम जनता से की है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews