Indore News: एमवाय हॉस्पिटल में हुआ जोरदार ब्लास्ट, फटा कंप्रेसर, 6 घायल

Indore News

Indore News Hindi: इंदौर के एमवाय अस्पताल (MY Hospital) के ब्लड बैंक में जोरदार धमाका होने की जानकारी सामने आई है। इस हादसे में 6 लोग घायल हुए हैं और 2 लोगों को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। जानकारी के मुताबिक कंप्रेसर फट जाने की वजह से यह घटना हुई है। ब्लास्ट के बाद अफरा-तफरी का माहौल मच गया और अस्पताल प्रबंधन के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक यह घटना अस्पताल की पहली मंजिल पर बने मॉडल ब्लड बैंक में हुई है। ये धमाका प्लेटलेट एजिटेटर के कंप्रेसर में हुआ जिसमें खून की प्लेटलेट्स स्टोर की जाती है। यह काफी पुराना बताया जा रहा है और मेंटेनेंस कंपनी के कर्मचारी जब इसमें कूलिंग गैस भर रहे थे उसी दौरान यह ब्लास्ट हुआ।

जहां पर ये एजिटेटर रखा जाता है वहां सभी कर्मचारियों को एंट्री नहीं मिलती है, केवल चुनिंदा लोग ही यहां जा सकते हैं। हादसे के बाद यहां लगी हुई सीलिंग जमीन पर आ गिरी और वहां रखे हुए कुछ इक्विपमेंट को भी नुकसान हुआ है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि ब्लड बैंक किसी भी हालत में बंद नहीं किया जाएगा। नुकसान कितना हुआ है इसका आंकलन किया जा रहा है।

अस्पताल में हुई इस घटना में 6 लोग घायल हुए हैं जिसमें एक बुजुर्ग भी शामिल है। तिशा, तनु शर्मा, सुमित, योगेश, रतनदीप रावत और लाला राम पटेल नामक लोग घायल हुए हैं। कुछ लोगों को धुंधला दिख रहा है और 2 लोग ऐसे हैं जिन्हें मामूली चोट आई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews