Hindi News

रिश्ते का खून : इंदौर में बेटे ने मां के सिर पर पत्थर के चकले से किया वार, मौत, मामला दर्ज

Written by:Amit Sengar
Published:
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
रिश्ते का खून : इंदौर में बेटे ने मां के सिर पर पत्थर के चकले से किया वार, मौत, मामला दर्ज

Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में रहने वाले एक बेटे ने पारिवारिक विवाद में अपनी ही माँ को पत्थर के चकले से सिर पर मारा जिसमे माँ की इलाज के दौरान मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले में प्रकरण दर्ज कर आरोपी बेटे की तलाश शुरू कर दी है और जल्द ही गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है।

बता दें कि यह पूरा मामला इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के महू नाका का है, पुलिस के मुताबिक, पारिवारिक विवाद पहले से चल रहा था। देर रात मृतक ने समझाने की कोशिश की। लेकिन बातचीत के दौरान गुस्से में आए बेटे शंकर ने मां और पत्नी चकले से हमला कर दिया। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से एमवाय अस्पताल रेफर किया गया।

आरोपी बेटे की तलाश में जुटी पुलिस

लेकिन इलाज के दौरान 62 वर्षीय मां रेखा की मौत हो गई। जबकि पिंकी का इलाज जारी है। फिलहाल अस्पताल से ही पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई और पुलिस मामले में घटना को अंजाम देने वाले आरोपी बेटे की तलाश में जुट गई है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट