दर्दनाक हादसा : खड़े डंपर में घुसी कार के उड़े परखच्चे, 2 की मौके पर ही मौत, अन्य गंभीर घायल

दर्दनाक हादसा : खड़े डंपर में घुसी कार के उड़े परखच्चे, 2 की मौके पर ही मौत, अन्य गंभीर घायल

इंदौर/महू, आकाश धोलपुरे| मानपुर के भेरूघाट क्षेत्र में गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा (Road Accident) हो गया| एक तेज कार सड़क पर खड़े डम्पर में जा घुसी| इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, 3 अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए एमवाय में भर्ती करवाया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, महू के करीब मानपुर के भैरव घाट क्षेत्र में गुरूवार सुबह यह हादसा हुआ| इंदौर के हरसिद्धि नगर में रहने वाला एक परिवार गमी में शामिल होने शिर्डी जा रहा था। इसी दौरान भेरू मंदिर के पास तेजगति से दौड़ रही कार खड़े डंपर में जा घुसी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से फंसे लोगों को बाहर निकाला, लेकिन दो लोगों को बचाया नहीं जा सका।

हादसे में 57 साल के संजय भोकरदन और उनके 30 वर्षीय भतीजे राहुल की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि पीछे बैठी नीता और श्रेयस गंभीर घायल हुए हैं। राहुल की करीब 6 महीने पहले ही शादी हुई थी और उनकी पत्नी फिलहाल गर्भवती हैं। राहुल राव एक निजी कंपनी में काम करता थे। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची| हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी| पुलिस ने लोगों की मदद से फंसे लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुँचाया|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews