
Indore News : इंदौर जिले की थाना रावजी बाजार पुलिस ने एक युवक के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। बता दें कि शिकायत दर्ज करवाने वाली लड़के की पूर्व मंगेतर है। वहीं, पुलिस ने धारा 354D के तहत रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल, उसकी कोई जानकारी नहीं लग पाई है लेकिन मामले में साक्ष्य सामने आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। आइए विस्तार से जानें पूरा मामला…
जानें पूरा नाम
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी का नाम अशरफ पटेल है जो कि खजराना का रहने वाला है। जिसकी शादी साउथ तोड़ा क्षेत्र में रहने वाली 19 वर्षीय युवती के साथ तय हुआ था। जिसके बाद दोनों साथ में घूमते-फिरते थे। इसी दौरान दोनों के बीच बातचीत गहरी होती गई। पीड़िता ने आगे बताया कि आरोपी के पास उसके कुछ फोटो थे और उसका व्यवहार सही नहीं होने के कारण उसके घर वालों ने उस लड़के से उसका रिश्ता तोड़ दिया था।
फोटो किया वायरल
वहीं, पीड़िता से रिश्ता टूटने के बाद आरोपी उसके साथ गलत हरकत करने लगा था और लड़की को लगातार परेशान करने लगा। केवल इतना ही नहीं, उसने दोनों के साथ के कई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। जिसका लड़की द्वारा विरोध करने पर उसके साथ गलत हरकत भी की है, जिससे बाद पीड़िता ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई।
[dgv_vimeo_video id=”891425006″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

