एक ही इलाके में बार बार चोरी कर रहा था चोर, सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान, लोगों ने धर दबोचा

एक ही इलाके में बार बार चोरी कर रहा था चोर, सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान, लोगों ने धर दबोचा

इंदौर, आकाश धोलपुरे| लाल रंग की बाइक पर सवार एक बदमाश ने दो दिनों से इंदौर (Indore) में MR – 1 सेक्टर को अपना निशाना बना रखा था | दो दिनों पहले उसने बाइक चोरी की थी और सोमवार को उसने एक महिला के गले से चैन खींचने का असफल प्रयास किया। दोनो वारदातों के सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) सामने आ गए थे जिसके रहवासियों ने मामले की शिकायत लसूड़िया थाना पर कर दी थी। मंगलवार को चोर फिर अपने नापाक इरादों को लेकर क्षेत्र में घूम रहा था और इस फिराक में था कि वो कही से कुछ भी चुराकर मौके से भाग निकले। लेकिन रहवासियों ने चोर के इरादे नाकाम कर दिए|

रहवासी पहले से ही सीसीटीवी फुटेज को देखने के बाद खुद चौकन्ने थे जिसकी शातिर भनक चोर को नही थी और मंगलवार सुबह 10 बजे चोर फिर से उसी क्षेत्र में घूमने लगा। संदिग्ध बाइक सवार को देखने के बाद रहवासियों ने उसे पकड़कर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने कबूला की दो दिन पहले उसने ही बाइक चुराई थी और सोमवार को भी महिला के गले से चैन खींचने का प्रयास किया था। जिसके बाद रहवासियों ने उसको पकड़कर कर पुलिस के हवाले कर दिया। इधर, गिरफ्तारी के दौरान चोर के पास चाकू और चोरी की बाइक को बरामद किया गया है। वही चोर के आधार कार्ड सहित अन्य कागजातो के सामने आने के बाद पता चला कि चोरी करने वाले युवक का नाम मोहम्मद मोहसिन पिता इकबाल निवासी चापड़ा, बागली जिला देवास है।

एडिशनल एसपी राजेश रघुवंशी ने बताया कि चोरी करने वाले युवक की गिरफ्तारी में रहवासियों का अहम योगदान रहा है वही उन्होंने बताया कि पकड़े गए चोर से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ जारी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews