मध्यप्रदेश को केंद्र की सौगात! शुरू हुई इंदौर -महाराष्ट्र की ऐतिहासिक उड़ान, सीएम शिवराज ने किया शुभारंभ

Indore To Ahmedabad Direct Flight

Indore To Ahmedabad Direct Flight

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। केंद्रीय उड़ान मंत्रालय ने मध्यप्रदेश को एक नई सौगात दी है।  इंदौर -गोंदिया- हैदराबाद फ्लाइट का शुभारंभ हो चुका है। वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर -गोंदिया- हैदराबाद फ्लाइट का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आजकल मध्यप्रदेश में सौगातो की बौछार हो रही है। उन्होंने केंद्रीय उड़ान मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का भी धन्यवाद किया।

यह भी पढ़े.. RCFL Recruitment: ट्रेनिंग के बाद मिलेगी सरकारी नौकरी, होगी आकर्षक सैलरी

दरअसल, लंबे समय से इंदौर- गोंदिया -हैदराबाद के बीच फ्लाइट शुरू करने की तैयारियां चल रही है। हालांकि कोरोना महामारी के कारण इसके काम में थोड़ी देरी हुई लेकिन आज इंदौर- महाराष्ट्र को एक दूसरे से जोड़ने वाली फ्लाइट का शुभारंभ हो चुका है। वर्चुअल माध्यम से इंदौर -गोंदिया- हैदराबाद फ्लाइट का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में वैभवशाली, गौरवशाली, संपन्न और समृद्ध, शक्तिशाली भारत का निर्माण हो रहा है और आम आदमी की हवाई यात्रा का सपना भी साकार हो रहा है।

यह भी पढ़े… MP News : ज्योतिरादित्य सिंधिया ने फिर दी सौगात, अब इस शहर से शुरू हुई फ्लाइट

उन्होंने यह भी कहा कि यह उड़ान काफी खास है, क्योंकि ऐसा पहली बार हो रहा है कि महाराष्ट्र -मध्यप्रदेश एक दूसरे से कनेक्ट हो रहे हैं।  तो वहीं ग्वालियर एयरपोर्ट का विस्तार भी सुनिश्चित हो चुका है और इंदौर का विचार आखिरी]चरण में है।  साथ ही साथ पुराने एयरपोर्ट का विस्तार और नई एयरपोर्ट के चर्चे भी किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री के मुताबिक हवाई यात्रा टूरिज्म की दृष्टि से बहुत जरूरी है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews