सेंट्रल जेल के कैदी ने एमवाय अस्पताल में लगाई फांसी

सेंट्रल जेल के कैदी ने एमवाय अस्पताल में लगाई फांसी

इंदौर। आकाश धौलपुरे।

प्रदेश के सबसे बड़े शासकीय अस्पताल एमवाय के कैदी वार्ड में भर्ती एक कैदी ने शौचालय में फाँसी लगाकर की आत्महत्या कर ली । मृतक कैदी को सेंट्रल जेल से 30 अक्टूबर को एमवाय अस्पताल उपचार के लिए लाया गया था । शनिवार देर रात कैदी ने मौका पाकर शौचालय में फांसी लगा ली । मृतक कैदी का नाम रामकृष्ण है । उसने घाव पर बांधने के काम आने वाली पट्टी को गले मे डालकर फांसी लगा ली । कैदी रामकृष्ण की आत्महत्या के बाद एक बार फिर कैदियों की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे है ।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews