
Indore News : इंदौर में सड़क हादसे कम होने का नाम नही ले रहे है। जिसका एक ताजा मामला लसूड़िया थाना क्षेत्र से सामने आया है। बता दें कि एक 10वीं के छात्र का एक्सीडेंट हुआ था। जिसे पैर में मामूली सी चोट लगी थी। जिसके बाद परिजनों ने उसे राज श्री अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। फिलहाल, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
[dgv_vimeo_video id=”831467535″]
पैर हुआ था फेक्चर
दरअसल, हादसा रुचि सोया मिल के पास का है। जब मृतक अमित कोचिंग जा रहा था तभी वहां कोई वाहन खड़ा था। जिससे वह टकरा गया और उसका पैर फेक्चर हो गया। जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दोरान मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि डॉक्टरों ने गलत इंजेक्शन लगाया। जिसके कारण लड़का होश में नहीं आया इसलिए उसकी मौत हो गई।
[dgv_vimeo_video id=”831467168″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

